script

आयरलैंड: तेज रोशनी में विशालकाय यूएफओ को देखा, अलर्ट जारी किया गया

Published: Nov 13, 2018 11:38:05 am

Submitted by:

Mohit Saxena

यूएफओ को सबसे पहले ब्रिटिश एयरवेज के पायलट ने नौ नवंबर को देखा था

ufo

आयरलैंड: तेज रोशनी में विशालकाय यूएफओ को देखा, अलर्ट जारी किया गया

डबलिन। आयरलैंड के दक्षिणी-पश्चिमी तट पर अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट (यूएफओ) को देखा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,यूएफओ को सबसे पहले ब्रिटिश एयरवेज के पायलट ने नौ नवंबर को देखा था। आयरिश एविएशन अथॉरिटी को भी इस घटना के बारे में जानकारी दी गई थी। अलर्ट भी किया गया था।
विशालकाय चीज आते हुए देखा

आयरिश शहर के पास पायलट ने काफी तेज लाइट में कुछ विशालकाय चीज आते हुए देखा। यह एयरक्राफ्ट के बाएं से उत्तरी दिशा में चल रहा था। अथॉरिटी ने रिपोर्ट में इस बात का जिक्र भी किया है कि यह काफी तेजी से चल रहा था। अन्य पायलटों ने भी तेज रोशनी देखी। हालांकि वह क्या था,इस बारे में तय नहीं हो पाया है। वहीं वर्जिन एयरलाइंस के एक पायलट ने भी कुछ तेज रोशनी जैसी चीज देखने की बात कही है। पायलट ने कहा कि उन्होंने अपने दाएं ओर तेज रोशनी देखी थी।
पायलट ने किया दावा

वर्जिन एयरलाइंस के पायलट ने दावा किया कि इस दौरान एक ही वस्तु के पीछे कई चीजें चल रहीं थी। एक अन्य पायलट ने दावा किया कि उसने एक ऐसा ऑब्जेक्ट देखा जो एस्ट्रोनॉमिकल स्पीड में चल रहा था। इन तमाम दावों पर आयरिश एविएशन ने कहा है कि नौ नवंबर को हवा में देखी गई तमाम असमान्य हलचल पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो