यूरोप

इटली: आल्प्स में हेलीकॉप्टर और विमान में टक्कर, 7 की मौत

हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे, जिसमें से एक पायलट, अल्पाइन गाइड और चार यात्री थे।

नई दिल्लीJan 26, 2019 / 10:08 pm

Navyavesh Navrahi

इटली: आल्प्स में हेलीकॉप्टर और विमान में टक्कर, 7 की मौत

इटली के आल्प्स पर्वत श्रृंखला में एक ग्लेशियर के ऊपर एक हेलीकॉप्टर और एक छोटे विमान में भीषण टक्कर हो गई। इसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- दुर्घटना शुक्रवार को फ्रांस व स्विटजरलैंड के साथ उत्तरी इटली सीमा के नजदीक ओस्टा घाटी में ला थुइले के नजदीक रुतोर ग्लेशियर के ऊपर घटी। पांच लोगों के मरने की पुष्टि उसी दिन कर दी गई थी। जबकि दो लोग घायल हुए थे।
रिपोर्ट के अनुसार- हेलीकॉप्टर में छह लोग सवार थे, जिसमें से एक पायलट, अल्पाइन गाइड और चार यात्री थे। यात्री स्कींग करने के लिए आए थे। वहीं हल्के विमान में तीन लोग सवार थे, सभी पहाड़ों पर विमान उड़ाने का प्रशिक्षण ले रहे थे।
ओस्टा घाटी में कोरमैयर की वित्तीय पुलिस की अल्पाइन बचाव शाखा के एक अधिकारी के अनुसार- शनिवार सुबह फिर से शुरू हुए खोज अभियान के बाद लापता दो लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार- दोनों विमानों में सवार सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
अधिकारी के अनुसार- ‘दो घायल अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।‘ इटली की पहाड़ आपातकालीन सेवा ने ट्वीट करके कहा है कि वे नागरिक फ्रांस और स्विटजरलैंड के रहने वाले थे।

Home / world / Europe News / इटली: आल्प्स में हेलीकॉप्टर और विमान में टक्कर, 7 की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.