scriptमशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, चार बार ऑस्कर के लिए हुए थे नामांकित | Legendary Hollywood actor Albert Finney died | Patrika News

मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, चार बार ऑस्कर के लिए हुए थे नामांकित

locationनई दिल्लीPublished: Feb 10, 2019 08:33:06 am

मशहूर एक्टर अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है

Hollywood actor Albert Finney

मशहूर ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी का निधन, किडनी के कैसर ने ले ली जान

लंदन। ब्रिटेन के मशहूर एक्टर अल्बर्ट फिनी का 82 साल की उम्र में निधन हो गया। वह किडनी के कैंसर से पीड़ित थे।फिनी लंबे वक्त से किडनी के कैंसर से जूझ रहे थे। वह पिछले आठ साल से कैंसर से जूझ रहे थे। अल्बर्ट फिनी ने 60 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उनके निधन के बाद हॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

अल्बर्ट फिनी का निधन

अल्बर्ट को सबसे पहले 1960 में आई फिल्म सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग से पहचान मिली थी। ब्रिटिश एक्टर अल्बर्ट फिनी 60 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके थे। वह आस्कर के लिए 4 बार नामांकित हुए थे। अल्बर्ट फिनी का जन्म 1936 में सैल्फोर्ड में हुआ था। उनके पिता बुक सेलर थे। उनके स्कूल हैडमास्टर ने उन्हें अभिनय के लिए प्रेरित किया था। फिनी को सबसे पहले पहचान 1960 में आई फिल्म सैटरडे नाइट एंड संडे मॉर्निंग से मिली थे। इस फिल्म में उन्होंने लीड कैरेक्टर की भूमिका थी। वह सिनेमा के ओरिजनल यंग मैन कहे जाते हैं।

थिएटर से रहा गहरा रिश्ता

फिनी का थिएटर से भी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने शेक्सपीयर के कई नाटकों में अभिनय किया है। वे चार बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भी नामांकित हुए। वह द टॉम जोन्स, मर्डर ऑन द ऑरिएंट एक्सप्रेस, द ड्रेसर और अंडर द वॉल्कानो के लिए ऑस्कर के लिए नामंकित हुए थे। उनके न‍िधन से लंदन से लेकर न्यूयाॅर्क तक शोक की लहर दौड़ गई है। दुन‍ियाभर में उन्हें श्रद्घांजल‍ि दी जा रही है। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो