scriptलंदन: टेट मॉडर्न में 10 वीं मंजिल से एक किशोर ने 6 साल के बच्चे को फेंका, गिरफ्तार | London: A child thrown from 10th floor at Tate Modern, teen arrested | Patrika News

लंदन: टेट मॉडर्न में 10 वीं मंजिल से एक किशोर ने 6 साल के बच्चे को फेंका, गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 05, 2019 07:29:51 am

Submitted by:

Anil Kumar

London’s Tate Modern gallery से एक किशोर ने 6 साल के बच्चे को नीचे फेंक दिया
पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है

लंदन की टेट मॉडर्न गैलरी

लंदन। लंदन की टेट मॉडर्न गैलरी ( London’s Tate Modern gallery ) में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक बच्चा गैलरी से नीचे गिर गया।

घटना के फौरन बाद गैलरी को खाली कर लिया गया और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना लेकर 17 वर्षीय एक किशोर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल पुलिस ने इस घटना के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है और बच्चे की स्थिति के बारे में भी नहीं बताया है। बताया जा रहा है कि किशोर ने 6 साल के एक बच्चे को 10 वीं मजिंल से नीचे फेंक दिया। बच्चा पांचवीं मंजिल पर घायल अवस्था में मिला।

ब्रिटेन: भारतीय मूल की महिला अधिकारी से भेदभाव, लंदन पुलिस पर दायर किया मुकदमा

 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समकालीन कला संग्रहालय के दरवाजे शुरू में आपातकालीन सेवाओं के लिए बंद थे, जो कि टेम्स नदी के तट पर बना है।

संग्राहलय के एक स्टाफ ने नाम ना बताने की शर्त पर बताया है कि इस यहां से लोगों को खाली करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में कई काफी गवाह हैं।

लंदन की टेट मॉडर्न गैलरी

इस संबंध में एक किशोर गिरफ्तार

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक संक्षिप्त बयान में कहा है कि अधिकारी आज दोपहर एक घटना के बाद टेट मॉडर्न के आसपास के क्षेत्र में हैं।

उन्होंने बताया कि टेट मॉर्डन की गैलरी से एक बच्चा नीचे गिर गया और उसे लंदन की एयर एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। हम सभी उसकी हालत में सुधार का इंतजार कर रहे हैं। इस घटना के संबंध में एक किशोर को गिरफ्तार किया गया है।

लंदन में दिखा खौफनाक मंजर, उड़ते विमान से नीचे गिरा यात्री

 

एसोसिएशन ऑफ लीडिंग विजिटर आकर्षण के मुताबिक, 2018 में 5.87 मिलियन पर्यटकों ने टेट मॉडर्न की यात्रा की, जो कि ब्रिटेन में अन्य जगहों पर जाने वाले पर्यटकों की संख्या से सबसे अधिक है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो