scriptलंदन में कार की टक्कर से कई यात्री घायल, एक गिरफ्तार | Many passengers injured in car collision in London one arrested | Patrika News

लंदन में कार की टक्कर से कई यात्री घायल, एक गिरफ्तार

Published: Oct 08, 2017 12:26:10 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

पुलिस द्वारा मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। यह घटना आतंकवादी घटना है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

london car accident
लंदन: नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के नजदीक एक कार के फुटपाथ पर चढ़ने से कई पैदल यात्री घायल हो गये। ब्रिटेन की जांच एजेंसी ने यह जानकारी दी। दक्षिण केनसिंगटन में प्रदर्शनी रोड पर हुई इस घटना के बाद लंदन की जांच एजेंसी स्कॉटलैंड यार्ड ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, ऐसा माना जा रहा है कि इस हादसे में कई पैदल यात्री घायल हुए हैं।
पुलिस द्वारा मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। यह घटना आतंकवादी घटना है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री टरीजा मे को घटना के संबंध में ताजा जानकारी दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फुटपाथ पर चढ़ी काली टोयोटा एक लाइसेंस टैक्सी कैब है।
3 जून को हुआ था बड़ा आतंकी हमला
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इससे पहले बीते 3 जून की रात घटी दो अलग-अलग घटनाओं ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। लंदन ब्रिज पर एक बेकाबू वैन ने पैदल यात्रियों को टक्कर मारी। घटना में 7 लोग मारे गए थे और करीब 48 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस मामले में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ 3 संदिग्धों को मार गिराया, बल्कि 12 लोगों को गिरफ्तार भी किया था।
तेज स्पीड वैन ने 7 लोगों को रौंदा
मौके पर मौजूद चश्मदीद ने बताया कि वैन की रफ्तार 50 मील से ज्यादा की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हमलावरों ने हमला करने से पहले ‘अल्लाह’ का नाम लिया था। बता दें कि काफी संख्या में लोग इस मशहूर ब्रिज पर चहलकदमी कर रहे थे कि तभी एक अनियंत्रित वैन ने लोगों को टक्कर मारनी शुरू कर दी।
12 लोग हुए थे गिरफ्तार
जिसके बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। वहीं हमले के बाद ब्रिज की ओर आने वाले सभी रास्तों और लंदन के अंडरग्राउंड ट्रेन स्टेशन को बंद करवा दिया गया था। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया था। इस मामले में अब तक 12 लोग गिरफ्तार हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो