यूरोप

जर्मनी और फ्रांस ने रूस पर बनाया दबाव, कहा- यूक्रेनी नाविकों को रिहा करें

जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस से आजोव सागर पर तनाव के दौरान हिरासत में लिए गए यूक्रेनी नाविकों को रिहा करने का आग्रह किया है।

Dec 29, 2018 / 09:38 pm

mangal yadav

जर्मनी और फ्रांस ने रूस पर बनाया दबाव, कहा- युक्रेनी नाविकों को रिहा करें

कीवः जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस से आजोव सागर पर तनाव के दौरान हिरासत में लिए गए यूक्रेनी नाविकों को रिहा करने का आग्रह किया है। मर्केल और मैक्रों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि नाविकों को चालू वर्ष के अंत तक रिहा किया जाना चाहिए। इसके अलावा दोनों नेताओं ने भी आजोव सागर में बन रही स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की और कर्च स्ट्रेट के माध्यम से सभी जहाजों के निशुल्क और सुरक्षित आवागमन का आह्वान किया।

रूस के कब्जे में हैं 24 नाविक
दरअसल 25 नवंबर को रूसी सेना ने तीन यूक्रेनी नौसैनिक जहाजों के साथ-साथ 24 नाविकों को भी पकड़ लिया था जो कथित तौर पर रूसी सीमा का उल्लंघन कर रहे थे। यूक्रेन भी रूस से लगातार नाविकों की रिहाई का आग्रह कर रहा है, लेकिन रूस ने इन नाविकों की रिहाई से साफ इनकार किया है। इसके विरोध में अर्जेंटीना में जी-20 समिट में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पुतिन से मुलाकात करने से इनकार कर दिया था। फिलहाल अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने रूस झुकने को तैयार नहीं है।

Home / world / Europe News / जर्मनी और फ्रांस ने रूस पर बनाया दबाव, कहा- यूक्रेनी नाविकों को रिहा करें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.