scriptरूस में माइनस 67 तक गिरा पारा, जम गईं पलकें | Patrika News
यूरोप

रूस में माइनस 67 तक गिरा पारा, जम गईं पलकें

5 Photos
6 years ago
1/5

भारत के ज्यादातर राज्यों में भीषण ठंड पड़ रही है। लोग 8 से 10 डिग्री सेल्सियस तापमान में रजाई से बाहर नहीं निकलना चाह रहे हैं, लेकिन जरा सोचिए अगर ताममान शून्य से भी 67 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच जाए तो क्या हाल होगा।

2/5

रुस के साइबेरियाई गांव में ओइमयाकन में पिछले दिनों ताममान शून्य से भी 67 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। इस गांव को दुनिया का सबसे सर्द गांव कहा जाता है।

3/5

ठंड की वजह से लोगों के सिर के बाल और आंखों की पलकें तक जम गई। ये खबर दुनिया को तब मिली जब वहां लोगों ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की।

4/5

इन तस्वीरों को देख किसी भी रुह कांप जाए। गांव के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पुलिस ने भी लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की वॉर्निंग जारी की है।

5/5

गांव में तापमान मापने के लिए माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक का थर्मामीटर लगा था, जो काम करना बंद कर दिया। क्योंकि किसी को अनुमान ही नहीं था कि कभी इतनी सर्दी भी पड़ सकती है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.