यूरोप

9 बच्चों की ये मां प्यार में ऐसे पागल हुई की 30 साल के युवक से रचा डाली शादी

महिला जिस युवक के साथ रहती है उसका नाम ममादू है और वह अफ्रीकी देश का रहने वाला है।

Nov 13, 2017 / 07:11 pm

Prashant Jha

लंदन: कहते हैं प्यार करने की ना तो कोई उम्र होती और नहीं कोई सीमा। प्यार कब, कहां और किससे शुरू हो जाए यह कोई नहीं जानता। ब्रिटेन में प्यार का एक परवान ऐसे ही चढ़ा है। इंग्‍लैंड के बोल्‍डन की रहने वाली 44 साल की एक महिला को फेसबुक के जरिए ऐसी दोस्ती हुई की वह शादी रचा डाली। 9 बच्चों की मां हेदी हेपवर्थ को फेसबुक पर अफ्रीका के 30 साल के युवक से प्‍यार हो गया। महिला उस युवक से शादी कर साथ रहने लगी। बताया जा रहा है कि महिला जिस युवक के साथ रहती है उसका नाम ममादू है और वह अफ्रीकी देश का रहने वाला है।
फेसबुक से महिला और युवक की हुई दोस्ती

हेदी के पति एंडी ने इसके लिए युवक को जिम्मेदार ठहराया है। एंडी ने कहा कि ममूदा लंबे समय से हेदी से फेसबुक के जरिए बात कर रहा था। एंडी के मुताबिक ममादू पश्चिमी अफ्रीका के गाम्बिया का रहने वाला है। उसकी हेदी से मुलाकात फेसबुक पर हुई। धीरे धीरे दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। और हेदी ने ममादू के पास जाने का फैसला किया। उसने अपने 9 बच्‍चों, पति और परिवार तक की परवाह नहीं की।

नए पार्टनर से मिलने के लिए अफ्रीका निकल गई हेदी

एंडी ने बताया कि उसकी पत्‍नी प्‍यार में इस कदर पागल हो गई कि उसने पहली बार इंग्‍लैंड के बाहर पैर रखा। हेदी पिछले महीने ममादू से मिलने अफ्रीका पहुंच गई। 44 साल के पति एंडी ने कहा है कि पिछले कुछ महीने से महिला की जिंदगी बदल गई थी और उसने खुद को मेकओवर किया था। उसने अपने शरीर पर टैटू गोदवाया और पूरी तरह उत्साहित थी। एक दिन अचानक वह अफ्रीका जाने का फैसला किया । हेदी ने इतना बी नहीं सोचा की उसके जाने के बाद पूरे परिवार का क्या होगा। कम से कम उसने अपने छोटे छोटे बच्चों का भी ख्याल नहीं किया। पहले वह बहुत केयरिंग थी। दोनों के बीच 23 साल पुराना रिश्ता था। महिला का इससे पहले भी रिलेशनशिप था जिससे तीन बच्चे थे। पति का कहना है कि उन्होंने अपना बच्चा समझकर उन्हें पाला।एंडी ने बताया कि जिस वक्त से हेदी का फेसबुक पर दोस्ती हुई उस वक्त से ऐसा लगता था जैसे उसके शरीर में एलियन समा गया है।
महिला पहले पति के साथ नहीं रहना चाहती

इधर हेदी का का कहना है कि वह पिछले कुछ समय से अपने पति एंडी के साथ सहज और सरल नहीं रह पा रही थी। दोनों के रिश्ते में आए दिन कई तरह की परेशानियां आ रही थी। शादी खत्म हो गई है। हेदी ने कहा कि इसके बाद हम उससे तालाक लेना चाह रहे थे। उसने सवाल किया कि क्या एक महिला नए संबंध नहीं बना सकती? बता दें कि महिला हेदी 9 बच्चों की मां है। जिसमें से तीन बच्चे छोटे-छोटे हैं। उनकी देखरेख के लिए उनके पास कोई नहीं है। ऐसे में हेदी के पति एंडी खुद को असहज महसूस कर रहे हैं।

Home / world / Europe News / 9 बच्चों की ये मां प्यार में ऐसे पागल हुई की 30 साल के युवक से रचा डाली शादी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.