scriptइटली से उत्तर कोरिया के राजदूत जो सोंग गिल दो महीने से लापता | North Korean ambassador Joe Song Gill missing from Italy for two month | Patrika News

इटली से उत्तर कोरिया के राजदूत जो सोंग गिल दो महीने से लापता

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2019 05:10:56 pm

Submitted by:

mangal yadav

इटली की राजधानी रोम से राजदूत जो सोंग गिल लापता हो गए हैं। दो महीने से उनका कोई सुराग नहीं लगा है।

kim

aaaaa

रोमः इटली की राजधानी रोम से उत्तर कोरिया के राजदूत जो सोंग गिल लापता हो गए हैं। दो महीने से उनका कोई सुराग नहीं लगा है। बताया जा रहा है कि गिल की पत्नी भी गायब हैं।कोरियाई मीडिया के अनुसार, राजदूत जो का कार्यकाल नवंबर 2017 में ही खत्म हो गया था। जो ने उत्तर कोरिया वापस आने का आदेश मिलने के बाद दिसंबर 2018 में दक्षिण कोरिया में शरण के लिए आवेदन किया था।इससे पहले ब्रिटेन में उत्तर कोरिया के राजदूत थाए योंग हो ने भी 2016में दक्षिण कोरिया में शरण मांगी थी। उधर, दक्षिण कोरिया के सांसद किम मिन ने दावा किया है कि जो सोंग गिल रोम में ही कहीं छिपे हुए हैं।

इटली ने जानकारी होने से किया इनकार

अमरीका के एक अखबार के अनुसार, इटली ने जो सोंग गिल के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया है। इससे पहले ऐसी अटकलें थी कि वह वहां पर कहीं रह रहे हैं। इटली ने कहा है कि जो को उन्होंने न तो शरण दी है और न ही उनके बारे में उन्हें कुछ पता है। बता दें कि जो अक्टूबर 2017 से रोम में अपना पदभार संभाला था। जो पहले वहां कार्यरत राजदूत को उत्तर कोरिया के छठे परमाणु परीक्षण के बाद इटली ने अपने यहां से निकाल दिया था।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो