scriptसर्वे में सामने आया इस विकसित देश का बर्बर सच, आठ में से एक महिला बलात्‍कार की शिकार | one in eight french woman raped finds study | Patrika News

सर्वे में सामने आया इस विकसित देश का बर्बर सच, आठ में से एक महिला बलात्‍कार की शिकार

locationनई दिल्लीPublished: Feb 24, 2018 07:51:28 pm

Submitted by:

Mazkoor

पेरिस में काम करने वाले एक थिंक टैंक जीन जॉरेस फाउंडेशन के अध्ययन में यह खुलासा हुआ है।

 france

Child Help Line

पेरिस : फ्रांस दुनिया के विकसित देशों में शामिल है। इसे फैशन आइकन देश के रूप में देखा जाता है। लेकिन हालिया आई एक रिपोर्ट में उसका एक बर्बर चेहरा सामने आया है। पेरिस स्थित थिंक टैंक फाउंडेशन जीन जॉरेस ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार फ्रांस की लगभग 40 लाख महिलाएं ऐसी हैं, जो कभी न कभी अपने जीवन में यौन हिंसा का शिकार हुई हैं। यानी देश की कुल आबादी का 12 प्रतिशत और कुल महिला आबादी का 43 फीसदी। यानी कि फ्रांस की आठ में से एक महिला अपनी जिंदगी में कभी न कभी जरूर यौन हिंसा से गुजरी है। 23 फरवरी को फ्रेंच में प्रकाशित 2000 महिलाओं पर किया गया यह सर्वे सार्वजनिक किया गया है। यह सर्वे फ्रांस में यौन उत्पीड़न और महिलाओं पर हिंसा की स्थिति का आकलन करने के लिए किया गया था।

भयावह है तस्‍वीर
रिपोर्ट के अनुसार 12 फीसदी महिलाओं ने माना कि उनके साथ बलात्‍कार हुआ है। 58 फीसदी महिलाओं को आपत्तिजनक प्रस्‍ताव मिले। 43 फीसदी महिलाओं का बिना उनकी मर्जी के यौन स्पर्श किया गया। 50 फीसदी महिलाएं यौन टिप्‍पणी की शिकार हुईं। कई महिलाओं ने कहा कि उन्हें ऐसे अनुभव का सामना अपने जीवन में कई-कई बार करना पड़ा।

महिलाओं पर इसका लंबी अवधि तक पड़ा असर
इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि यौन दुर्व्‍यहार की शिकार महिलाओं पर इसका लंबे समय तक असर देखा गया। इस रिपोर्ट में विस्‍तार से इस पर चर्चा की गई है कि उनकी जिंदगी पर इसका क्‍या असर पड़ा। शिकार महिलाएं किस तरह डिप्रेशन में चली गईं आदि। इसके मद्देनजर तमाम दूसरे देशों की तरह पिछले कुछ महीनों से फ्रांस की महिलाएं भी सोशल मीडिया पर अपने साथ हुई यौन हिंसा की घटनाओं को साझा कर रही हैं। इस वजह से इस सामाजिक बीमारी ने देश व्‍यापी चर्चा का रूप ले लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो