scriptपाक सेना की गीदड़ भभकी, कहा- एक के बदले करेंगे 10 सर्जिकल स्ट्राइक | Pak Army's said - 10 surgical strikes for one | Patrika News

पाक सेना की गीदड़ भभकी, कहा- एक के बदले करेंगे 10 सर्जिकल स्ट्राइक

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2018 11:35:56 am

Submitted by:

mangal yadav

पाकिस्तानी सेना ने भारत को गीदड़ भभकी दी है। गफूर ने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ कार्रवाई करेंगे हम उन्हें सबक सिखाएंगे।
 

pak army

पाक सेना की गीदड़ भभकी, कहा- एक के बदले करेंगे 10 सर्जिकल स्ट्राइक

लंदनः पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर भारत को गीदड़ भभकी दी है। लंदन में पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि अगर भारत एक सर्जिकल स्ट्राइक करेगा तो हम बदले में 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। गफूर ने कहा कि जो लोग हमारे खिलाफ कार्रवाई करेंगे हम उन्हें सबक सिखाएंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जनता को अपनी सेना पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

 

https://twitter.com/hashtag/London?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

ब्रिटेन दौरे पर हैं पाक सेना प्रमुख
इस समय पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ब्रिटेन के दौरे पर हैं। बाजवा के साथ सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर भी मौजूद हैं। लंदन में आसिफ गफूर ने भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के उन आऱोपों पर जवाब भी दिया जिसका जिक्र संयुक्त राष्ट्र महासभा में किया गया था। गफूर ने कहा कि पाकिस्तान में लोकतंत्र काफी मजबूत है। उन्होंने कहा कि सेना ने चुनाव में अहम योगदान दिया था। गफूर ने कहा कि अगर किसी राजनीतिक दल के पास चुनाव में धांधली से संबंधित कोई शिकायत है तो उसका सबूत जनता के बीच आना चाहिए।

सीपीईसी परियोजना का किया समर्थन
पाक सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि इससे देश की अर्थव्यवस्था काफी मजबूत होगी। गफूर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया को पाकिस्तान की अच्छी चीजों को भी दिखाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो