फ्रांस के बर्गेरक नाम के एक छोटे कस्बे में मस्जिद निर्माण का काम चल रहा है। 2017 में इस मस्जिद के निर्माण का काम शुरू हुआ था। लेकिन इसके साथ ही इसका विरोध शुरू हो गया। स्थानीय लोग इस मस्जिद के विरोध में आ गए। लेकिन लोगों के विरोध-प्रदर्शन के बावजूद अक्टूबर 2018 में मस्जिद का निर्माण शुरू हो गया था। लेकिन उसके बाद भी कुछ लोगों ने मस्जिद बनाने का विरोध जारी रखा। एक दिन अचानक मजदूरों को निर्माणाधीन इमारत के प्रवेश द्वार पर पिग का कटा हुआ सिर मिला। इसके बाद पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ गया। फ्रांस में धार्मिक संस्था का अपमान करना दंडनीय अपराध है और इस मामले में दोषी को 7 साल तक की जेल हो सकती है। इसके बावजूद इस घटना के होने से लोग काफी हैरान हैं।
बताया जा रहा हैं कि कुछ अराजक तत्वों ने रात में ही इस घटना को अंजाम दिया। इलाके के पुलिस अधिकारी ने कारोलिस ने कहा कि यह प्रोजेक्ट विवादित है। इससे पहले भी इसको रोकने की कई बार कोशिशें हो चुकी हैं। बर्गेरक पुलिस कमिश्नर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।यह चर्च और राज्य को अलग रखने के सिद्धांत के विपरीत है। सरकार ने देश के समुदायों में आपसी सौहार्द और सद्भाव बनाए रखने की अपील की हैं।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.