scriptस्पेन : म्यूजिक फेस्टिवल में गिरा लकड़ी का प्लेटफॉर्म, 200 से अधिक लोग घायल | platform collapsed in Spain during music festival | Patrika News

स्पेन : म्यूजिक फेस्टिवल में गिरा लकड़ी का प्लेटफॉर्म, 200 से अधिक लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Aug 13, 2018 02:43:35 pm

स्पेन के गैलिसिया में रविववार को खेलों और म्यूजिक का एक शो आयोजित किया गया था। आयोजन के दौरान जब शो अपने शबाब पर था, तभी लकड़ी का एक प्लेटफार्म अधिक वजन की वजह से टूट गया।

spain accident

स्पेन : म्यूजिक फेस्टिवल में गिरा लकड़ी का प्लेटफॉर्म, 200 से अधिक लोग घायल, 5 की हालत गंभीर

मेड्रिड । स्पेन में शहरी खेलों और संगीत समारोह में लकड़ी की जेटी के एक हिस्से के गिरने के बाद 300 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। स्पेन के गैलिसिया शहर में रविवार की रात खेल और म्यूजिक फेस्टिवल में लकड़ी का एक बड़ा प्लेटफॉर्म शो के दौरान गिर गया। इस हादसे में सैकड़ो लोगों के घायल होने के खबर है।घायलों में पांच की हालत बहुत गंभीर है।
लाओस: बाढ़ के बाद बांध ढहने से दोगुनी हो गई लोगों की मुसीबत, अब तक 36 लोगों की मौत

कैसे हुआ हादसा

स्पेन के गैलिसिया में रविववार को खेलों और म्यूजिक का एक शो आयोजित किया गया था। आयोजन के दौरान जब शो अपने शबाब पर था, तभी लकड़ी का एक प्लेटफार्म अधिक वजन की वजह से टूट गया। इस घटना में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने पुष्टि की है कि इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है। लकड़ी का प्लेटफार्म दो दिवसीय “O Marisquino” नामक म्यूजिकल कार्यक्रम में परफॉर्म कर रहे रैप कलाकारों और दर्शकों से भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि प्लेटफार्म पर इतने लोग इकठ्ठा हो गए कि वह इसका भार वहन नहीं कर सका।
स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकिस्तान ने दिया ‘भारत को तोहफा’, 30 कैदियों को किया रिहा

सैकड़ों लोग घायल

स्पेन की स्थानीय मीडिया के अनुसार इस हादसे में काम से कम 266 लोग घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत बहुत गंभीर है। विगो के महापौर एबेल कैबेलरो ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो लकड़ी का प्लेटफॉर्म गिरा, वह 30 मीटर लम्बा और 10 मीटर चौड़ा था। राहत और बचाव दल मौके पर फंसे लोगों को बचाने के काम में लगा हुआ है। लोगों की तलाश करने के लिए थर्मल कैमरों का उपयोग किया जा रहा है। कुछ लोगों के समुद्र में गिरने की भी खबर है। इन्हें बचाने के लिए गोताखोर समुद्र में खोजी अभियान चला रहे हैं। दुर्घटना स्थल पर मोबाइल फोन और हैंडबैग जैसे सामान जमीन पर बिखरे हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो