scriptपुलिस अफसर की बीवी निकली कॉलगर्ल, जब सच्चाई पता चली तो… | Police Officer wife was working as call girl | Patrika News

पुलिस अफसर की बीवी निकली कॉलगर्ल, जब सच्चाई पता चली तो…

locationनई दिल्लीPublished: Jan 08, 2019 12:39:17 pm

महिला लम्बे समय से इस धंधे में जुड़ी हुई थी

लंदन। इंगलैंड में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। इंग्लैंड में एक पुलिस अफसर की पत्नी वेश्यावृत्ति के पेशे में थी। हैरान करने वाली बात यह है कि वह लम्बे समय से इस पेशे से जुडी हुई थी और उसके पुलिस अफसर पति को इसकी भनक तक नहीं थी। बताया जा रहा है कि महिला लम्बे समय से इस धंधे में जुड़ी हुई थी। हैरानी की बात ये है कि इस बात की जानकारी उसके पति और अन्य घर वालों को भी नहीं थी।

क्या है मामला

लंदन में एक पुलिस अफसर की पत्नी पेशे से कालगर्ल थी। जब लोगों को उसके पेशे के बारे में जब लोगों को पता चला तो सभी हैरान रह गए। लोगों को सबसे अधिक हैरानी इस बात पर थी कि कैसे एक पुलिस आफिसर को इस बात का पता नहीं चल पाया कि उसकी पत्नी देह व्यापार में लिप्त है।खबरों के मुताबिक पुलिस अधिकारी की 30 साल की पत्नी मौज मस्ती के लिए देह व्यापार के धंधे में उतरी थी।इस बात का भी दावा किया जा रहा है कि महिला ने कई पोर्न फिल्मों में भी काम किया है।यह मामला तब उछला जब पुलिस अधिकारी ने खुलासा किया कि उसकी पत्नी 10 साल से वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी हुई है। पुलिस अफसर पति ने अपने विभाग को भी इसकी लिखित जानकारी दी और पत्नी पर उचित करवाई की मांग की है।

पति ने दर्ज कराया मुकदमा

देह व्यापार से जुड़े लोगों का पर्दाफाश करने के लिए एक रिपोर्टर ने जब स्टिंग ऑपरेशन चलाया तो इस केस के कई रूप सामने आए। इंग्लॅण्ड के लँकशायर की रहने वाली निकोल ने रिपोर्टर को बताया कि वह पिछले 10 साल से वेश्यावृत्ति के पेशे से जुड़ी हुई है। उसे पुलिस ने जब पकड़ा तो इस बात से परदा उठा कि उसका पति लंदन पुलिस का जाना माना नाम है। अब पति ने पुलिस के आला अधिकारियों से खुद इस बारे में बात की है और अपनी पत्नी पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है ।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो