scriptफ्रांस में हिंसक हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन, राष्ट्रपति मैक्रों कर सकते हैं बड़ा ऐलान | president macron to address France to stop yellow vest protest | Patrika News

फ्रांस में हिंसक हुआ येलो वेस्ट प्रदर्शन, राष्ट्रपति मैक्रों कर सकते हैं बड़ा ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Dec 10, 2018 12:53:13 pm

फ्रांस में पिछले 4 हफ्तों से हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति मैक्रों आज देश को संबोधित करेंगे

पेरिस। दंगों की आग में झुलसते फ्रांस को राहत मिलने के कोई आसार नहीं नजर आ रहे हैं। विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे येलो वेस्ट प्रोटेस्ट की वजह से फ्रांस में जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह सड़के बंद कर दी हैं। देश में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है। पर्यटक पैरिस में आने से कतराने लगे हैं। दंगे और लूट के डर से एफिल टावर के साथ-साथ पेरिस के सभी म्यूजियम और डिपार्टमेंटल स्टोर बंद कर दिए गए हैं। यह आन्दोलन दिन पर दिन हिंसक होता जा रहा है। उधर फ्रांस में पिछले 4 हफ्तों से हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच राष्ट्रपति मैक्रों आज देश को संबोधित करेंगे।

बेकाबू हुआ येलो वेस्ट प्रोटेस्ट

बढ़ती महंगाई और भष्टाचार के खिलाफ रविवार को पूरे फ्रांस में देशव्यापी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन के दौरान मार्सिले, बोर्डोक्स और टौलाउज समेत कई शहरों में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। बीते एक महीन से फ्रांस में हो रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों के चलते हिंसा और आगजनी की हुईं कई घटनाएं हुई हैं। हालांकि फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रुनो लि मायरे ने आंदोलनकारियों को समझने के कई प्रयास किये हैं लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ है। वित्त मंत्री ने ‘येलो वेस्ट’ फ्रांस की अर्थव्यवस्था के लिए आपदा बताया है। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ फ्रांस में सरकार विरोधी प्रदर्शन हो रहा है। इस आंदोलन में सभी प्रदर्शनकारियों ने पीले रंग की जैकेट पहनी हुई है इसलिए इसे येलो वेस्ट प्रोटेस्ट कहा जा रहा है। येलो वेस्ट समर्थकों ने राजधानी समेत देश की तमाम जगहों पर संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचाया है।रविवार को सड़कों पर पर जली हुईं कारें देखी गईं। गाड़ियों व दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।

राष्ट्रपति मैक्रों कर सकते हैं बड़ी घोषणा

उधर इस बायत के कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘येलो वेस्ट’ विरोध-प्रदर्शन के बीच फ्रेंच प्रेजिडेंट इमैनुअल मैक्रों आज देशवासियों को संबोधित करेंगे। देश के राष्ट्रपति कार्यालय ने ऐलान किया कि मैक्रों स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे देशवासियों को संबोधित करेंगे। बता दें कि पिछले एक महीने से देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद राष्ट्रपति मैक्रों की यह पहली टिप्पणी होगी। मैक्रों पहले ही प्रदर्शनकारियों के निशाने पर हैं क्योंकि उन्हें उअमीरों का समर्थक माना जाता है। फ्रांस के श्रम मंत्री मुरिएल पेनिकॉड ने बताया है कि मौजूदा संकट को खत्म करने के लिए राष्ट्रपति कुछ ठोस कदमों का ऐलान कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो