script

प्रिंस हैरी ने खुद डिजाइन की सगाई की अंगूठी, डायना कलेक्शन से लिए हीरे

Published: Nov 28, 2017 10:56:07 am

Submitted by:

Chandra Prakash

प्रिंस हैरी ने जिस अंगूठी को पहनाकर मेघन मार्केल से सगाई की है, उसको उन्होंने खुद डिजाइन किया है।

Prince Harry
लंदन। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी ने अपनी गर्लफ्रेंड मेघन मार्केल के साथ सगाई कर ली है। प्रिंस हैरी ने जिस अंगूठी को पहनाकर मेघन मार्केल से सगाई की है, उसको उन्होंने खुद डिजाइन किया है। इस अंगूठी में तीन बेशकीमती हीरे लगे हुए हैं। जिनमे से दो उनकी मां डायना के कलेक्शन से हैं, जबकि एक बोत्सवाना का हीरा है।
Prince Harry
रविवार को किया शादी का ऐलान
रविवार को पहली बार ब्रिटेन के सरकारी टीवी कार्यक्रम में आए प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल ने अपने 16 महीने पुराने रिश्ते को इजहार करते हुए कहा दोनों बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कप्पल ने कहा कि अगले साल शुभ मुहूर्त पर शादी की तारीख तय की जाएगी। मेघन मार्कल पेशे से अमरीकी अभिनेत्री हैं।
एक मुलाकात में दे बैठे थे दिल
33 साल के प्रिसं हैरी 36 साल की अपनी गर्लफ्रेंड अमरीकी अभिनेत्री मेघन मार्केल के साथ इसी महीने की शुरुआत में सगाई कर ली हैं। बताते चले कि प्रिंस हैरी और मार्केल 2016 में एक कार्यक्रम में मिले थे। इस मुलाकात के बाद दोनों का प्यार रिश्ते में बदल गया।

शाही परिवार ने दी सहमति
गौरतलब है कि शाही परिवार के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए प्रिंस हैरी ने इंग्जमेंट की जानकारी अपनी दादी को दी। जिसपर दादी ने इसी महीने सहमति जताई है। जिसके बाद दोनों ने शादी का खुलासा किया है। बताते चले कि प्रिंस की दादी इसी महीने अपनी 70वीं शादी की सालगिरह मनाई हैं। शाही परिवार की और से जारी एक बयान में कहा गया कि दादी ‘कपल के इस फैसले से बेहद खुश हैं और दोनों की अपार खुशियां के लिए कामना की है। शादी के बाद हैरी और मेघन नॉटिंघम कॉटेज जाएंगे।

तलाकशुदा हैं मेघन मार्केल
इससे पहले 2013 में मेघन अपने पहले पति को तलाक दे चुकी हैं। एक संयुक्त बयान जारी कर प्रिंस हैरी के पापा प्रिंस चार्ल्स ने कहा कि प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल की शादी की जानकारी शाही परिवार को दे दी गई है। परिवार इस रिश्ते से बेहत खुश है। ‘हम हैरी और मेघन के लिए बहुत उत्साहित हैं ।
https://twitter.com/theresa_may/status/935093131493519361?ref_src=twsrc%5Etfw
पीएम थरेसा ने दी बधाई
पीएम मे ने दी बधाई इस मौके पर ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थरेसा मे ने भी नई जोड़ी बनने के लिए प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल को बधाई दी। प्रधानमंत्री मे ने ट्वीट कर कहा कि मेरी ओर से आप दोनों को ढेर सारी बधाई। मे ने कहा कि यह दो लोगों के लिए प्यार का एक बड़ा उत्सव है । मे ने कहा कि वह अपनी ओर से सरकार और देश की ओर से दोनों के नए जीवन की कामना करती है।

ट्रेंडिंग वीडियो