script…जब अपने ही गार्ड की गोली से मरने से बचीं महारानी एलिजाबेथ  | Royal mystery: When Queen Elizabeth II saved her life | Patrika News

…जब अपने ही गार्ड की गोली से मरने से बचीं महारानी एलिजाबेथ 

Published: Jan 06, 2017 09:08:00 am

बर्किंघम पैलेस में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने महरानी को घुसपैठिया समझ लिया था। महरानी गार्डन में घूम रही थीं। 

Queen Elizabeth II

Queen Elizabeth II

लंदन. ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कई साल पहले अपने ही सुरक्षाकर्मी की गोली की शिकार हो सकती थीं। उनकी मौत हो सकती थी। गार्ड ने महल के गार्डन में रात को टहल रही महारानी को घुसपैठिया समझ लिया था और वो गोली चलाने ही वाला था। लेकिन यह हादसा होते-होते बचा।

पूर्व सुरक्षाकर्मी ने दावा किया 

टाइम की रिपोर्ट के अनुसार, उनके एक पूर्व सुरक्षाकर्मी ने इस बाबत दावा किया। दरअसल, मामला सालों पुराना है। देर रात करीब 3 बजे बर्किंघम पैलेस में ड्यूटी पर तैनात एक चौकीदार ने एक साये को देखा। अंधेरे में कुछ साफ नहीं दिख रहा था पर इतना तय था कि कोई इंसान चहलकदमी कर रहा है। गार्ड ने सोचा कि कोई बाहरी घुसपैठिया महल परिसर में घुस आया है। यही सोचकर चौकीदार जोर से चिल्लाया। बाद में पता चला कि वह साया कोई घुसैपिठिया नहीं बल्कि खुद महारानी एलिजाबेथ हैं। ऐसे में सुरक्षाकर्मी ने पिस्टल के ट्रिगर को तुरंत रोक दिया। महारानी को नींद नहीं आ रही थी और ताजी हवा खाने के लिए वह कमरे से निकलकर महल में टहल रही थीं।

महारानी घटना के बाद मुस्कुराईं

इस अज्ञात सुरक्षाकर्मी ने बताया कि जब उसे गलती का अहसास हुआ तो उसने महारानी से कहा कि मैंने आपको करीब-करीब गोली मार दी थी। इस पर महारानी मुस्कुराई थीं। उन्होंने अपने सदाबहार अंदाज में जवाब दिया कोई बात नहीं। उन्होंने कहा कि अगली बार मैं पहले से आपको सूचित कर दूंगी ताकि आपको मुझे गोली न चलानी पड़े। उधर, बर्र्किंगम पैलेस ने आधिकारिक तौर पर इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

अरसे बाद बाहर निकलीं

इस घटना से इतर बुधवार को महारानी एविजाबेथ अरसे बाद अपने कमरे से बाहर निकलीं। उन्होंने रॉयल एंगेजमेंट किया। बता दें कि वह ठंड के कारण बीमार पड़ गई थीं। इसी के चलते वह क्रिसमस और नए साल के समय वह चर्च सर्विस में शामिल नहीं हो पाई थीं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो