scriptयूक्रेन की नेवी पर रूस का हमला, तीन जहाज जब्त | Russia fires and seizes 3 Ukrainian ships near Crimea | Patrika News

यूक्रेन की नेवी पर रूस का हमला, तीन जहाज जब्त

locationनई दिल्लीPublished: Nov 26, 2018 09:51:00 am

घटना से दोनों देशों के बीच एक खतरनाक संकट उत्पन्न हो गया है

Russia attack on Ukraine

यूक्रेन की नेवी पर रूस का हमला, तीन जहाज जब्त

कीव। यूक्रेन ने रूस पर अपनी नौसेना के जहाजों पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन का यह भी आरोप है कि फायरिंग के बाद रूस ने उसके तीन जहाजों को जब्त कर लिया। यूक्रेन की नौसेना ने एक बयान में कहा है कि रूस ने उसके तीन जहाजों पर फायरिंग की और उन्हें जब्त कर लिया। यह घटना रविवार को मॉस्को द्वारा कब्जे में लिए गए क्रीमिया क्षेत्र में हुई । इस हमले में कई नाविक घायल हो गए हैं। इस घटना से दोनों देशों के बीच एक खतरनाक संकट उत्पन्न हो गया है।

26/11 अटैक: अमरीका ने घोषित किया 50 लाख डॉलर का इनाम, कहा- पाकिस्तान को करनी होगी ठोस कार्रवाई

रूस का यूक्रेनी जहाजों पर हमला

रूस की एफएसबी सुरक्षा सेवा ने सोमवार को कहा कि इसकी सीमा गश्ती नौकाओं ने काले सागर में यूक्रेनी नौसेना के जहाजों पर कब्जा कर लिया और उन्हें हथियारों का इस्तेमाल रोकने के लिए मजबूर किया।रूसी समाचार एजेंसियों ने अपनी खबरों में कहा है कि रूसी सेना को ऐसा करने पर मजबूर होना पड़ा क्योंकि दो छोटे यूक्रेनी जहाजों ने बख़्तरबंद तोपखाने और एक सहायक टग बोट के साथ अवैध रूप से रूसी जल क्षेत्र में प्रवेश किया। रूसी सेना का यह भी आरोप है कि ये नौकाएं कुछ अवैध और खरतनाक गतिविधियों में लिप्त थीं और उन्हें रूसी सेना के हस्तक्षेप की चेतावनियों को नजरअंदाज कर दिया। एफएसबी ने एक बयान में कहा, “हथियारों का इस्तेमाल यूक्रेनी युद्धपोतों को रोकने के उद्देश्य से किया गया था। नतीजतन, काले सागर में रूसी संघ के क्षेत्रीय जल में सभी तीन यूक्रेनी नौसेना के जहाजों को जब्त कर लिया गया।”

दोनों देशों में बढ़ा तनाव

घटना के बाद रूस और यूक्रेन के बीच तनाव गहरा गया है। यूक्रेन ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।सोमवार को यूक्रेनी नेता और राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेन्को ने उच्च रैंकिंग सैन्य सहयोगियों से मुलाकात की। पोरोशेन्को ने कहा कि वह प्रस्तावित करेंगे कि संसद मार्शल लॉ लाए। यूक्रेनी नौसेना के अनुसार रूस की इस कार्रवाई में उसके छह नाविक घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक रूसी जहाज ने केर्च स्ट्रेट के पास यूक्रेन के जहाजों पर गोलीबारी की। बता दें कि यह केर्च जलसंधि जोकाले सागर और अज़ोव सागर को अलग करती है। यूक्रेन के नौसेना ने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, “छोटे बख्तरबंद जहाजों, बेरीन्स्क और निकोपोल दुश्मन की फायरिंग से क्षतिग्रस्त हो गए हैं और आगे नहीं बढ़ सकते हैं।”

ब्रिटिश संसद ने फेसबुक डाटा मामले के दस्तावेज जब्त किए

यूक्रेन ने तैनात किये अपने जहाज

इस घटना के बाद रविवार को मॉस्को ने 19 किमी लम्बे क्रिमियन ब्रिज के नीचे एक बड़ा कार्गो जहाज रख दिया। इससे केर्च का समूचा समुद्री मार्ग बंद हो गया। उधर यूक्रेन का आरोप है कि दोनों देशों को इस समुद्र मार्ग का उपयोग करने का अधिकार है, लेकिन क्राइमिया पर कब्जे के बाद रूस ने जलसंधि के दोनों तरफ नियंत्रित बना लिया है। यूक्रेन ने कहा कि उसने रूस को अपने जहाजों की गतिविधियों को रोकने की अग्रिम चेतावनी दी है। यूक्रेन ने अजोव सागर में अपने नौसेना के जहाजों और सीमा गश्ती गार्डों की संख्या में वृद्धि की है।कीव ने मॉस्को पर जानबूझकर मारिपोल तक पहुंचने सेकने के लिए जहाजों का मार्ग अवरुद्ध करने का आरोप लगाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो