scriptनए प्रतिबंध लगाने पर रूस ने अमरीका को दी धमकी, कहा मिलेगा करारा जवाब | Russia gives threat to US, Said price of the restrictions will be paid | Patrika News

नए प्रतिबंध लगाने पर रूस ने अमरीका को दी धमकी, कहा मिलेगा करारा जवाब

locationनई दिल्लीPublished: Apr 07, 2018 05:00:27 pm

Submitted by:

mangal yadav

रूस ने अमरीका को धमकी देते हुए कहा है कि नए प्रतिबंध लगाने की कीमत अमरीका को चुकानी होगी।

putin

putin

मॉस्कोः नए प्रतिबंध लगाने पर रूस अमरीका पर भड़क गया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि नए अमरीकी प्रतिबंधों का रुस कड़ाई से जवाब देगा। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि नए प्रतिबंध लगाकर अमरीका वास्तव में बाजार अर्थव्यवस्था और मुक्त, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के खिलाफ हो गया है। बयान में कहा गया, अमरीका हर तरह से अपना वैश्विक आधिपत्य सुनिश्चित करना चाहता है।” रूस की तरफ से कहा गया कि कोई भी दबाव रूस को उसके चुने गए मार्ग से हटा नहीं सकता। अमरीका के ऐसे कदम केवल अपने लक्ष्यों को हासिल करने में उसकी अयोग्यता को दर्शाते हैं।

अपना भ्रम दूर करे अमरीकाः रूस

रूसी विदेश मंत्रालय ने अमरीका को चेतावनी देते हुए कहा है कि, हम वॉशिंगटन को अपना यह भ्रम दूर करने की सलाह देना चाहेंगे कि प्रतिबंधों की भाषा से हमें नहीं डराया जा सकता। रूस ने कहा कि वह अमरीका के किसी भी प्रतिबंध से डरने वाला नहीं है। रूस ने कहा है कि नए प्रतिबंधों से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह हमले या रूस के खिलाफ किसी भी नए प्रतिबंधों का सख्ती से जवाब देगा।

रुस को अमरीका ने दिया जवाब

अमरीका ने रूस की चेतावनी का भी जवाब दिया है। अमरीका ने कहा है कि अच्छे संबंधों के लिए रूस को अपने कार्यशैली में बदलाव करना होगा। वाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने कहा है कि बेहतर संबंधों के लिए गेंद रूस के पाले में है। अगर रूस को अमरीका से भविष्य में अच्छे रिश्ते रखने हैं तो उसकी कार्रवाई ही उसे अमरीका के करीब ला सकती है। दरअसल नए प्रतिबंध लगाने से अमरीका और रूस के बीच शीत युद्ध बढ़ गया है। अमरीका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के दामाद समेत कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो