script

जन्मदिन मनाने विदेश जा रही रूसी स्टार की हत्या, जिस सूटकेस में की थी पैकिंग उसी में मिला शव

locationनई दिल्लीPublished: Aug 01, 2019 01:09:07 pm

Submitted by:

Shweta Singh

मॉस्को स्थित अपार्टमेंट में शनिवार को मिला था रूस इंस्टाग्राम स्टार का शव
बुधवार को पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Russian Instagram Star

मॉस्को। रूस की फेमस इंस्टाग्राम स्टार एकटेरिना कार्गलानोवा ( Ekaterina Karaglanova ) की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। मॉस्को पुलिस ने बुधवार को इस मामले में एक गिरफ्तारी करने का दावा किया है। दो दिन पहले शनिवार को ही 24 वर्षीय एकटेरिना ( Russian Instagram star ) का शव उनके मॉस्को स्थित घर में मिला था। इसके बाद रूसी आंतरिक मंत्रालय ने एक गिरफ्तारी करने की बात कही।

सर्च ऑपरेशन के बाद संदिग्ध हुआ गिरफ्तार

मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक,’इस मामले की जांच के लिए पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया। इसके परिणामस्वरूप पायरीवा स्ट्रीट के एक अपार्टमेंट में सोशल मीडिया स्टार की हत्या के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।’

रूस ने तुर्की को दी S-400 की पहली खेप, इन खासियतों से लैस है ये मिसाइल

सूटकेस में मिला था इंस्टाग्राम स्टार का शव

जानकारी के मुताबिक, एकटेरिना के घरवाले कुछ दिनों से उससे संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इसके चलते शनिवार को इंस्टाग्राम स्टार के माता-पिता उनसे मिलने घर पहुंचे थे, जहां उन्हें उसका शव मिला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया स्टार शव एक सूटकेस में रखा गया था। उसके गले पर रेतने के निशान मिले हैं। हालांकि पुलिस के शव या घटनास्थल के आसपास से किसी तरह के हथियार नहीं मिले हैं।

रूसी विमान में अचानक लगी भीषण आग, हादसे में 41 यात्रियों की मौत

हत्या के कारण का पता नहीं

फिलहाल, गिरफ्तारी के बाद संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है। अभी तक इसके हत्या के पीछे का कारण सामने नहीं आया है। जांच में पता चला है कि वह अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए जल्द ही ऐम्स्टर्डैम जानेवाली थीं, उन्होंने इसके लिए पैकिंग भी कर दी थी। एकटेरिना का शव उसी सूटकेस में मिला जिसमें उन्होंने कपड़े पैक किए थे। आपको बता दें कि एकटेरिना के इंस्टाग्राम पर 92,000 फॉलोअर्स हैं। अक्सर, उनकी तुलना एक्ट्रेस ऑड्रे हेपबर्न से की जाती थी। हाल ही में एकटेरिना ने मेडिकल स्कूल से डर्मैटोलॉजी में ग्रेजुएशन पूरा किया था।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर …

ट्रेंडिंग वीडियो