scriptफ्लाइट में सो रही महिला से छेड़छाड़, भारतीय पर्यटक को ब्रिटेन में जेल की सजा | Sexual harassment done by woman sleeping on airplane | Patrika News
यूरोप

फ्लाइट में सो रही महिला से छेड़छाड़, भारतीय पर्यटक को ब्रिटेन में जेल की सजा

फरवरी में मुंबई से मैनचेस्टर की उड़ान के दौरान यौन उत्पीड़न
दोषी को विमान लैंडिंग पर गिरफ्तार किया गया
20 साल की महिला के साथ मारपीट की

नई दिल्लीMay 11, 2019 / 03:46 pm

Mohit Saxena

Airplane

Pilgrimages by plane

लंदन। मुंबई से मैचेस्टर की फ्लाइट में एक भारतीय यात्री द्वारा एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। यह मामला फरवरी माह का है। उसे अब जेल की सजा हुई है। एक भारतीय पर्यटक जिसने फरवरी में मुंबई से मैनचेस्टर की उड़ान के दौरान एक महिला का यौन उत्पीड़न किया था और उसे लैंडिंग पर गिरफ्तार किया गया था। पंजाब के होशियारपुर का हरदीप सिंह छह महीने के यूके टूरिस्ट वीजा पर था, जब उसने 20 साल की महिला के साथ उसके बगल में बैठकर मारपीट की। इस दौरान महिला खुद को मुक्त करने में कामयाब रही और चालक दल को सूचित किया, जिसने मैनचेस्टर पुलिस को सतर्क किया।
उड़ान के दौरान बेहोश हुआ पायलट, 40 मिनट तक अपने आप उड़ता रहा विमान

12 महीने की कैद की सजा सुनाई

सजा की अवधि पूरी होने के बाद हरदीप सिंह (36) को वापस भारत भेजा जाएगा। उसे मैनचेस्टर में मिंशुल स्ट्रीट क्राउन कोर्ट ने गुरुवार को 12 महीने की कैद की सजा सुनाई। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि उड़ान के शुरू से ही सिंह का व्यवहार अभद्र था। यह देखने के बाद कि महिला के साथ कोई नहीं है, सिंह ने उसकी जगह का अतिक्रमण किया, उसे परेशान किया और अनचाहे रूप से उसे छूने की कोशिश की। हालांकि महिला उससे बातचीत नहीं करना चाहती। उन्होंने कहा कि महिला और आसपास के यात्रियों के सोने तक इंतजार के बाद सिंह ने महिला पर यौन हमला किया। उसने महिला रास्ता बाधित किया। इस घटना के बाद डरी युवती ने किसी तरह उसे धक्का दिया और भागकर वहां से निकली और लोगों को बताया।
विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Europe News / फ्लाइट में सो रही महिला से छेड़छाड़, भारतीय पर्यटक को ब्रिटेन में जेल की सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो