scriptमशहूर अमरीकी गायक क्रिस ब्राउन पर रेप का आरोप, पेरिस में हुए गिरफ्तार | Singer Chris Brown arrest over rape allegations but no charge framed | Patrika News

मशहूर अमरीकी गायक क्रिस ब्राउन पर रेप का आरोप, पेरिस में हुए गिरफ्तार

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2019 11:12:04 am

अक्सर विवादों में रहने वाले गायक क्रिस ब्राउन को फ्रांस के पेरिस में गिरफ्तार किया गया है

Chris Brown

मशहूर अमरीकी गायक क्रिस ब्राउन पर रेप का आरोप, पेरिस में हुए गिरफ्तार

पेरिस। मशहूर अमरीकी गायक क्रिस ब्राउन एक बार फिर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। अक्सर विवादों में रहने वाले गायक क्रिस ब्राउन को फ्रांस के पेरिस में गिरफ्तार किया गया है। उन पर एक 24 साल की महिला से रेप का आरोप लगाया गया है। फ्रांसीसी मीडिया की खबरों में कहा गया है कि महिला ने फ्रांस पुलिस से इसकी शिकायत की थी, जिसके बाद क्रिस ब्राउन को हिरासत में लिया गया है। मीडिया की खबरों में कहा गया है कि उन पर आरोप है कि 15 या 16 जनवरी को उन्होंने एक महिला को अपने होटल के कमरे में बुलाया और उसके रेप किया।

नेपियर वनडे: भारतीय आक्रमण के आगे बेबस हुई न्यूजीलैंड की टीम, 5 खिलाड़ी पैवेलियन लौटे

मुश्किल में ब्राउन

अपने कामों से अक्सर विवादों में रहने वाले गायक क्रिस ब्राउन इस आरोप के बाद नई मुश्किल में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। अमरीका के वर्जीनिया में जन्में इस गायक की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई है। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब क्रिस कानूनी मामले में फंसे हैं। क्रिस ब्राउन को कुछ दिन पहले ही बिना मंजूरी के एक दुर्लभ प्रजाति का बंदर घर में रखने के भी आरोप में सजा दी गई थी।

चोरी-छिपे परमाणु हथियार बना रहा है उत्तर कोरिया, गुप्त मिसाइल साइट के बारे में बड़ा खुलासा

विवादों से पुराना है नाता

गायक क्रिस ब्राउन का विवादों से बहुत पुराना नाता है। बता दें कि वह बाकायदा जेल की सजा भी काट चुके हैं। अपनी पूर्व प्रेमिका को मारने के जुर्म में उन्हें साल 2009 में उन्हें 5 साल की निगरानी जेल और 180 दिनों तक की सामुदायिक सेवा की सजा दी गई थी। उन्हें घातक हथियार से एक व्यक्ति पर हमला करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Read the Latest World News on Patrika.com…पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो