scriptलंदन : शाही परिवार के नन्हें मेहमान के नामकरण पर सस्पेंस बरकरार, यह हो सकता नाम | Suspense on the naming of the royal family's son | Patrika News

लंदन : शाही परिवार के नन्हें मेहमान के नामकरण पर सस्पेंस बरकरार, यह हो सकता नाम

locationनई दिल्लीPublished: Apr 24, 2018 08:42:05 pm

Submitted by:

Anil Kumar

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि केटऔर प्रिंस विलियम के बेटे का नाम केट मिडलटन के पर‍िवार से रखा जा सकता है।

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने नन्हें पुत्र के साथ

नई दिल्ली । इंग्लैंड के शाही परिवार में एक और नन्हें मेहमान का आगमन हुआ है। प्रिंस विलियम की पत्नी केट मिडलटन ने एक बच्चे को जन्म दिया है। मिडलटन ने दोपहर 11 बजकर एक मिनट पर शाही परिवार के चिराग को जन्म दिया। अब शाही परिवार इस बच्चे के नामकरण को लेकर काफी उत्साहित है। लेकिन अभी तक यह तय नहीं हो पाया है कि इस नन्हे मेहमान का नाम किया रखा जाएगा। बता दें कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का यह तीसरी संतान है।

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने नन्हें पुत्र के साथ

नामकरण को लेकर चर्चाएं जोरों पर

आपको बता दें कि शाही परिवार में जन्मे पांचवे वारिस के लिए नामकरण को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। केंसिंगटन पैलेस ने कहा कि कि बच्चे का नाम निश्चित रूप से जल्द ही घोषित किया जाएगा। हालांकि ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि ब्र‍िटेन के इस नए प्र‍िंस का नाम पारंपरिक ही रहेगा। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि केट के पहले दो बच्‍चे का नाम प्रिंस विलियम के खानदानों के पूर्वज पर रखने के बाद अब इस बच्‍चे का नाम केट मिडलटन के पर‍िवार से रखा जा सकता है। वैसे लंदन के लोगों में अपने नए राजकुमार के नाम को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। लोगों के अनुसार प्रिंस का नाम आर्थर, एल्‍बर्ट, जेम्स, फ‍िलिप, थॉमस, फ्रेडरिक, एडवर्ड हो सकता है। हालांकि ज्यादातर लोगों का मानना है कि प्रिंस का नाम एल्बर्ट रख जा सकता है। बता दें कि इससे पहले केट और विलियम ने अपने बेटे का नाम जॉर्ज लुईस एलेक्जेंडर और बेटी का नाम चार्लोट एलिजाबेथ डायना रखा है।

बिटिश शाही परिवार में आया नन्हा राजकुमार, केट ने दिया तीसरे बच्चे को जन्म

शाही गद्दी का पांचवा दावेदार

आपको बता दें कि के केंसिंगटन पैलेस ने एक बयान में बताया कि बच्चे का जन्म स्थानीय समय के अनुसार दोपहर 11 बजकर एक मिनट पर हुआ। साथ ही पैलेस ने यह भी बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। यह बच्चा शाही गद्दी का पांचवां दावेदार है। इससे पहले गद्दी की दौड़ में उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पिता प्रिंस विलियम, भाई प्रिंस जॉर्ज और बड़ी बहन प्रिंसेस शैरलोट हैं। यह बच्चा महारानी एलिजाबेथ का छठा प्रपौत्र है। बता दें कि प्रिंस विलियम अपने बेटे के जन्म के दौरान अस्पताल में मौजूद थे। इससे पहले केट ने अपने दो बच्चों को अस्पताल में ही जन्म दिया था। गौरतलब है कि प्रिंस विलियम और केट मिडलटन ने अप्रैल 2011 में शादी की थी।

केट मिडलटन और प्रिंस विलियम अपने नन्हें पुत्र के साथ

केंसिंगटन पैलेस ने आधिकारिक बयान में दी जानकारी

केंसिंगटन पैलेस ने पिछले साल 4 सितंबर को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा था कि प्रिंस विलियम एक बार फिर से बाप बनने वाले हैं। प्रिंस की पत्नी केट मिडलटन 22 मार्च से ही मैटरनिटी लीव पर चली गई थी। इस बच्चे के जन्म के पहले से केट और विलियम के एक बेटा और एक बेटी हैं। इस बच्चे का जन्म लंदन के सैंट मैरी अस्पताल में हुआ है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो