scriptसंयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में फिनलैंड को बताया दुनिया का सबसे खुशहाल देश | UN report tells Finland world's happiest country | Patrika News

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में फिनलैंड को बताया दुनिया का सबसे खुशहाल देश

locationनई दिल्लीPublished: Mar 26, 2019 06:48:20 am

Submitted by:

Mohit Saxena

– यूएन की वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में खुलासा- दुनिया के 156 देशों में से इस देश को चुना गया – 5 करोड़ 50 लाख की आबादी वाला है यह देश

finland

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में फिनलैंड को बताया दुनिया का सबसे खुशहाल देश

नई दिल्ली। फिनलैंड उत्तरी यूरोप का छोटा सा देश है। हाल ही में सयुंक्त राष्ट्र ने इसे दुनिया का सबसे खुशहाल देश घोषित किया है। सयुंक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी की है, इसमें फिनलैंड को सबसे अधिक वरीयता दी गई है। ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क’ की वर्ल्ड हैप्पीनेस इंडेक्स रिपोर्ट में लगातार दूसरी बार इसे पहला स्थान मिला है। इस सूची में दुनिया के 156 देशों को वरीयता इस आधार पर दी जाती है कि देश के लोग खुद को कितना खुश देखते हैं।
क्यों चुना गया सबसे खुशहाल देश

शोध के मुताबिक 5 करोड़ 50 लाख की आबादी वाले देश फिनलैंड के लोगों ने आर्थिक और भौतकि सम्पत्ति पर निर्भर न होकर एक संतुलित जीवन से खुशहाली हासिल की है। इस शोध में दिलचस्प बात यह है कि सूची में शीर्ष सात देश यूरोप के हैं। इस सूची को निर्धारित करने के लिए आर्थिक सम्पन्नता, जीवन प्रत्याशा, स्वस्थ जीवन, सामाजिक सहयोग, जीवन के चुनावों की स्वतंत्रता,भ्रष्टाचार जैसे मानकों को आधार बनाया था। फिनलैंड जैसे देश में आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक और धार्मिक विषमताएं बिल्कुल नहीं है। यहां के लोगों ने देश के आर्थिक विकास को अहमियत देते हुए अपना जीवन स्तर बेहतर बनाए रखने की कोशिश की।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो