उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को सर्बिया की प्रधानमंत्री एना ब्रनबिच से मुलाकात की।
इससे पहले वेंकैया नायडू ने सर्बिया के माउंट अवाला में अज्ञात सैनिक के मकबरे पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इन शहीदों ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन कुर्बान कर दिया था।
इसके अलावा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बेलग्रेड में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
नायडू ने महात्मा गांधी के नाम पर सड़क का नामकरण करने के लिए सर्विया सरकार का धन्यवाद भी दिया।