यूरोप

फ्रांस में पुतिन, ट्रंप और जर्मनी की चांसलर से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

फ्रांस गए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से मुलाकात की।

नई दिल्लीNov 11, 2018 / 09:23 pm

mangal yadav

फ्रांस में ट्रंप, पुतिन और जर्मनी की चांसलर से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

पेरिसः प्रथम विश्व युद्ध खत्म होने की 100वीं सालगिरह पर पेरिस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने फ्रांस गए उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने रविवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से मुलाकात की। इसके अलावा नायडू ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात की। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल, केन्या के राष्ट्रपति उहरू केन्याता और बेल्जियम के प्रधानमंत्री चाल्र्स मिशेल से भी मुलाकात की। इस दौरान उपराष्ट्रपति ने इन देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर वार्ता की।

Home / world / Europe News / फ्रांस में पुतिन, ट्रंप और जर्मनी की चांसलर से मिले उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.