यूरोप

विजय माल्या ने कांग्रेस को लेकर किया ट्वीट, जीत के लिए सिंधिया-सचिन पायलट को दी बधाई

कांग्रेस ने अभी तक दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री के नामों की घोषणा नहीं की है, हालांकि माल्या का ये ट्वीट सांकेतिक रूप से देखा जा रहा है।

Dec 13, 2018 / 05:01 pm

Shweta Singh

विजय माल्या ने कांग्रेस को लेकर किया ट्वीट, जीत के लिए सिंधिया-सचिन पायलट को दी बधाई

लंदन। भारत में सड़क से संसद तक और विदेशों में भी अपने कारनामें से हलचल मचाने वाले भगोड़ा कर्जदार विजय माल्या प्रत्यर्पण से पहले फिर चर्चा में है। हालांकि इस बार वजह उसके कर्ज और धांधली से जुड़ा नहीं, बल्कि हाल ही में आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी नतीजे हैं। दरअसल माल्या ने लंदन से कांग्रेस को तीन राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी। इससे पहले कई मौके आए हैं, जब भाजपा-कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दल माल्या को खुद से जोड़ना भी नहीं चाहते थे।

ट्वीट कर कांग्रेस के युवा नेताओं को बधाई

हालांकि अब माल्या ने खुद ही ट्वीट कर कांग्रेस के युवा नेताओं ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट को बधाई भेजी है। अपने ट्वीट में माल्या ने लिखा, ‘यंग चैंपियंस ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट… बहुत बधाइयां।’ आपको बता दें कि विजय माल्या राज्यसभा सांसद भी रह चुका है। उस वक्त उसे भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने समर्थन दिया था।

 

 

https://twitter.com/SachinPilot?ref_src=twsrc%5Etfw

अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में दोनों राष्ट्रीय पार्टियां

एक समय पर भले ही दोनों पार्टियों ने माल्या को समर्थन दिया था। लेकिन माल्या की फिलहाल की स्थिति को देखते हुए दोनों राष्ट्रीय पार्टियां उससे अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश में हैं। चुनाव प्रचार के दौरान खुद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लगभग हर जनसभाओं में विजय माल्या और नीरव मोदी का जिक्र कर मोदी सरकार पर निशाना साधते नजर आए। ऐसे में माल्या का इस तरह बधाई देना, कई तरह से सियासी वार-पलटवार को न्यौता देता दिख रहा है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

 

Home / world / Europe News / विजय माल्या ने कांग्रेस को लेकर किया ट्वीट, जीत के लिए सिंधिया-सचिन पायलट को दी बधाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.