scriptपुतिन चौथी बार लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव | vladimir putin declared plan to contest president election in 2018 | Patrika News

पुतिन चौथी बार लड़ेंगे राष्ट्रपति चुनाव

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2017 04:08:50 pm

Submitted by:

Prashant Jha

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को घोषणा की कि वह मार्च, 2018 में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में उतरेंगे।

vladimir putin declared plan to contest president election in 2018
मास्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को घोषणा की कि वह मार्च, 2018 में होने वाले राष्ट्रपति के चुनाव में उतरेंगे। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, निजनी नोवोगोरॉड शहर में एक कार बनाने वाले संयंत्र के कर्मचारियों के साथ बैठक के दौरान पुतिन ने कहा, “मैं रूसी संघ के राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगा।” पुतिन पहली बार वर्ष 2000 में रूस के राष्ट्रपति चुने गए थे और 2004 में दुबारा निर्वाचित हुए। 2008 से 2012 तक उन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में सेवा की। 2012 में वह फिर से राष्ट्रपति चुने गए।
अब तक, कई लोगों ने आधिकारिक तौर पर 2018 की राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने की बात कही है, जिसमें रूस की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता व्लादिमीर झिरोनोवस्की, लिबरल याब्लोको पार्टी के संस्थापक ग्रिगोरी यवलिन्स्की और रूसी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख मैक्सिम सुराइकिन शामिल हैं।
ज्यूगानोव भी राष्ट्रपति चुनाव में उतरेंगे

इस सूची में टीवी प्रस्तुतकर्ता सेनिया सोबचक, उद्योगपति सर्गेई पोलॉन्स्की, साथ ही गायक और पत्रकार एकातेरिना गॉर्डन भी शामिल हैं। विपक्षी नेता अलेक्सी नवलनी के भी हिस्सा लेने की उम्मीद है, लेकिन रूसी केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार, अपनी पिछली सजा के कारण वह ऐसा नहीं कर सकते। रूसी संघ के कम्युनिस्ट पार्टी के नेता गेनाडी ज्यूगानोव भी राष्ट्रपति चुनाव में उतर सकते हैं।
तीन बार राष्ट्रपति बने पुतिन

गौरतलब है कि पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर 1952 को पीटर्सबर्ग में हुआ था। खुफिया एजेंसी में सेवा देने के बाद 1990 के दशक में राजनीतिक में एंट्री कर ली। सेंट पीटर्सबर्ग के मेयर एनातोली सोबचाक के वो मुख्य सहयोगी थे। 1997 में वो बोरिस येल्तसिन के कार्यकाल में क्रेमलिन आए और उन्हें फ़ेडरल सिक्योरिटी सर्विस का प्रमुख बना गया। जिसके बाद वे प्रधानमंत्री बने। 1999 में नए पुतिन को कार्यकारी राष्ट्रपति नामित किया। 2000 में हुए राष्ट्रपति चुनावों में वे आसानी से जीत हासिल की। 2004 के आम चुनावों में भी वो राष्ट्रपति पद पर बैठ गए और 2012 में तीसरी बार आम चुनावों में जीत हासिल कर राष्ट्रपति बने।

ट्रेंडिंग वीडियो