scriptनीदरलैंड्स: बुर्का प्रतिबंध पर होगा सार्वजनिक मतदान, उल्लंघन करने पर 27 हजार का जुर्माना | voting will held on burqa ban issue in holland | Patrika News

नीदरलैंड्स: बुर्का प्रतिबंध पर होगा सार्वजनिक मतदान, उल्लंघन करने पर 27 हजार का जुर्माना

Published: Jun 16, 2018 02:34:24 pm

Submitted by:

Kiran Rautela

हॉलैंड में महिलाएं बुर्का पहने या नहीं इसके फैसले के लिए एक अलग तरह की व्यवस्था की गई है।

burka

नीदरलैंड्स: बुर्का प्रतिबंध पर होगा सार्वजनिक मतदान, उल्लंघन करने पर 27 हजार का जुर्माना

नई दिल्ली। नीदरलैंड्स में महिलाओं के बुर्के को लेकर काफी समय कवायद चल रही थी, जिसे लेकर बहुत जल्द फैसला आने वाला है।

डेनमार्क में नया कानूनः चेहरा ढंकने वाले बुर्के पर लगा प्रतिबंध, 1 अगस्त से लागू होंगे नियम
महिलाएं बुर्का पहने या नहीं

दरअसल, नीदरलैंड्स के हॉलैंड में महिलाएं बुर्का पहने या नहीं इसके फैसले के लिए एक अलग तरह की व्यवस्था की गई है। इस मामले में अगले सप्ताह हॉलैंड में सार्वजनिक तौर पर मतदान किया जाएगा।
उल्लंघन करने पर भरना होगा 27 हजार तक का जुर्माना

बताया जा रहा है कि अगर फैसला प्रतिबंध के पक्ष में होता है तो हॉलैंड की महिलाएं किसी भी सार्वजनिक स्थानों जैसे- अस्पताल, स्कूल, सार्वजनिक परिवहन और सरकारी भवनों में बिना बुर्के के जा सकती हैं। उसमें भी अच्छी बात ये है कि अगर कोई महिला इसका उल्लंघन करती है तो उसे 27 हजार तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।
बिना बुर्का बाहर निकली महिला को मिली ऐसी सज़ा, सुनने के बाद कांप जाएगी रुह

स्काई मास्क और हेलमेट्स भी शामिल

साथ ही ये बात भी बताई गई है कि यह नियम स्काई मास्क और उन हेलमेट्स पर भी लागू होगा जिससे पूरी तरह मुंह ढक जाता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो इस प्रस्ताव को संसद के उच्च सदन का भी समर्थन मिल सकता है।
निचले सदन से हो चुका है पारित

दो साल पहले निचले सदन से पारित होने के बाद इसे उच्च सदन में भेजा गया था। काफी बहस के बाद अब 19 जून को इस पर वोटिंग करने को फैसला लिया गया है। बता दें कि बुर्के पर प्रतिबंध वाले प्रस्ताव को 13 साल पहले लाया गया था।
डेनमार्क बना था अंतिम यूरोपीय देश

इससे पहले डेनमार्क में सार्जवनिक स्थल पर बुर्का पहनने पर रोक लगी थी और डेनमार्क अंतिम यूरोपीय देश बना था। उस समय मानवाधिकार समर्थकों ने डेनमार्क का कड़ा विरोध भी किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो