scriptरूस: बच्ची का कटा सिरे ले घूम रही महिला गिरफ्तार | Woman carrying severed head of child arrested at Moscow train station | Patrika News

रूस: बच्ची का कटा सिरे ले घूम रही महिला गिरफ्तार

Published: Feb 29, 2016 06:51:00 pm

नॉर्थ-वेस्ट मॉस्को में स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को बच्ची का सिर लेकर घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया है।

moscow metro station

moscow metro station

मॉस्को (रूस)। नॉर्थ-वेस्ट मॉस्को में स्थानीय पुलिस द्वारा सोमवार को बच्ची का सिर लेकर घूम रही एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। प्रारम्भिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक महिला के हाथ में बच्ची था। बच्ची का नाम नस्त्या एम बताया गया है। यह घटना Oktyabrskoye Pole मैट्रो स्टेशन की बताई जा रही है। घटना के बाद ऐहतियात के तौर पर मेट्रो स्टेशन भी बंद करा दिया गया है।

स्थानीय रिर्पोट के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिला अल्लाह-ओ-अकबर के नारे लगा रही थी और खुद को आंतकवादी बता रही थी। ऐसी संभावना है कि महिला बच्ची की हत्या के बाद मेट्रो स्टेशन पहुंची थी जहां उसे स्थानीय पुलिस अफसर द्वारा दबोच लिया गया। पुलिस को सामने देखते ही महिला ने बैग से बच्ची का सिर निकाला और चिल्लाने लगी। फिलहाल, लोकल पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

खुद को उड़ाने की दी थी धमकी
रूसी मीडिया ने जानकारी देते हुए कहा कि अरेस्ट होने से पहले महिला ने खुद को उड़ाने की धमकी भी दी थी। महिला ने धमकी देते हुए कहा था कि वर्ल्ड का अंत होने वाला है। मैं तुम्हारी मौत हूं। मैं लोकतंत्र से नफरत करती हूं। मैं एक टेररिस्ट हूं। मैं सुसाइड बॉम्बर हूं। चंद सेकंड में खुद को उड़ा लूंगी। दुनिया खत्म हो जाएगी

पहले मिली थी सिरकटी लाश
इससे पहले मॉस्को की एक बिल्डिंग में आग बुझाने के दौरान पुलिस को एक बच्चे की सिर कटी लाश मिलने की खबर आई थी। न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने सोर्सेज के हवाले से बच्ची की उम्र तीन से चार साल बताई है।


loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो