scriptमां से था इतना लगाव कि मरने के बाद भी 30 साल तक साथ रखा शव | women in ukraine was living with dead body of her mother for 30 years | Patrika News

मां से था इतना लगाव कि मरने के बाद भी 30 साल तक साथ रखा शव

Published: Feb 28, 2018 11:17:08 am

Submitted by:

Shweta Singh

मीकोलायिव शहर में रहने वाली इस महिला के पड़ोसियों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी थी।

Dead body

कीव। यूक्रेन की एक महिला को अपनी से इस कदर लगाव था की उसने उनकी मौत के बाद हैरान कर देने वाला कारनामा कर दिया। 77 वर्षीय इस औरत ने अपनी मां की मृत्यु हो जाने के बाद भी उनके शरीर को अपने साथ ही रखा। पुलिस का मानना है कि ये औरत करीब 30 साल से अपनी मां के मृत शरीर के साथ एक मलिन से फ्लैट में रह रही थी।

जमीन पर बेसुध मिली महिला
मीकोलायिव शहर में रहने वाली इस महिला के पड़ोसियों ने उसकी जानकारी पुलिस को दी थी। जब पुलिस बताए गए पते पर पहुंची तो उन्होंने देखा कि एक बेहद ही अव्यवस्थित से फ्लैट में एक महिला ने अपनी मां के शव को सोफे पर लिटा रखा है। उसके शरीर पर एक सफेद पोशाक और सिर को पूरी तरह से कवर किया गया था साथ ही पैरों में नीले मोजे और हरे जूते पहनाया गया था। पुराने अखबारों के ढेर और अन्य कूड़ों से बिखरा हुए उस फ्लैट में वो महिला जीवित तो मिली लेकिन दोनों पैरों में लकवे की शिकायत थी और उसे मेडिकल सहयता की तत्काल जरूरत थी। वह जमीन पर बेसुध पड़ी मिली थी। घर की पूरी तलाशी लेने पर पता चला कि वहां पानी, गैस या बिजली कुछ भी उपलब्ध नहीं था।

पड़ोसियों की जानकारी के बाद दरवाजा तोड़कर फ्लैट में दाखिल हुई पुलिस
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट के मुताबिक बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला के फ्लैट में दाखिल होने के लिए भी रेस्क्यू टीम को बुलाया था, जिन्होंने दरवाजा तोड़ कर घर में घुसने की मदद की थी। पुलिस ने बताया महिला अखबारों के रद्दी से घिरी हुई फर्श पर पड़ी थी। वही चल-फिर भी नहीं सकती थी और उसे मदद की बेहद जरूरत थी। उसके लिए एम्बुलेंस बुलाया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पड़ोसियों के लिए कभी नहीं खोला दरवाजा
इसके बाद ही अन्य कमरों की तलाशी भी ली गयी जहां एक शव (महिला की मां का मृत शरीर) मिला। सोफे पर लिटाए गए उस शरीर के पास धार्मिक छवियां भी रखी गई थी। छानबिन में पता चला कि महिला अकेली ही रहती थी। और अपने पड़ोसियों के साथ कोई वार्तालाप नहीं रखती थी। कई बार पड़ोसियों ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन फिर भी उसने कभी दरवाजा नहीं खोला। इसके बावजूद भी पड़ोसियों ने उसकी मदद करना जारी रखा। यहां तक की वो कई बार उसके लिए दरवाजे पर ही खाना रख कर चले जाते थे।

शव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज गया
महिला के ऐसे रवैये के बावजूद किसी ने कभी नहीं सोचा था कि महिला अपनी मां के मृत शरीर के साथ रह रही थी। इस बात का खुलासा हो जाने के बाद उस शव को फ्लैट से निकालकर फॉरेंसिक विशेषज्ञों के पास जांच के लिए भेज दिया गया है। महिला फिलहाल अस्पताल में है। पुलिस ने मामले में एक आपराधिक जांच शुरू कर दी है।

scattered house
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो