script

महिला दिवस विशेष: पुरुषों से तेज साइकिल चला रही थीं महिलाएं, आयोजकों ने रोक दी रेस

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2019 03:24:25 pm

– पुरुषों से आगे निकलने वाली थीं महिलाएं तो आयोजकों ने रोक दी साइकिलिंग रेस- 10 मिनट पहले रेस शुरू करने के बाद भी पिछड़ रही थी पुरुष टीम – यूरोपीय देश बेल्जियम का मामला – महिला प्रतिभागी को पुरुषों से आगे नहीं निकलने दिया

woman cyclist

महिला दिवस विशेष: पुरुषों से तेज साइकिल चला रही थीं महिलाएं, आयोजकों ने रोक दी रेस

लंदन। आज दुनिया भर में विश्व महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर तरफ महिलओं की शक्ति का सम्मान करते हुए उनको पुरुषों के बराबर का दर्जा दिया जा रहा है। इस बीच यूरोपीय देश बेल्जियम से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर लोग न केवल हैरान हैं, बल्कि इसकी निंदा भी कर रहे हैं। बेल्जियम में साइकिलिंग की एक रेस केवल इसलिए रोक दी गई क्योंकि इस रेस में महिलाएं पुरुषों से आगे निकलने लगीं। इस खबर के सामने आने के बाद अब दुनिया भर में इसकी आलोचना हो रही है।

आयोजकों ने रोक दी रेस

बेल्जियम में एक साइकिलिंग की रेस आयोजित की गई थी। इसमें महिला और पुरुष दोनों टीमें अलग-अलग भाग ले रही थीं। महिलाओं की रेस पुरुषों की रेस के 10 मिनट बाद शुरू हुई थी। इसके बावजूद महिलाओं की रेस में शामिल एक प्रतियोगी निकोल हेनस्लमन पुरुष प्रतिभागियों के काफी नज़दीक पहुंच गई। उसके बाद रेस मार्शल ने इउन्हें रास्ते में ही रोक दिया। यह रेस बीते शनिवार को हुई थी। इसका आयोजन बेल्जियम की एक संस्था ओमलूप हेट न्यूज़ब्लाद ने किया था। बताया जा रहा है कि मार्शल ने 35 किलोमीटर के बाद निकोल हेनस्लमन को उस समय रोक लिया जब वो पुरुष प्रतिस्पर्धियों के पास पहुंचने ही वाली थीं।

पुरुषों से तेज साइकिल चला रही थी महिलाएं

प्रतिभागी हेनस्लमन पर आरोप लगाया गया कि उनकी स्पीड काफी तेज थी। इस रेस के लिए पुरुषों को महिलाओं से दस मिनट पहले ही आगे रवाना कर दिया गया। इसके बावजूद 35 किमी के बाद निकोल पुरुष टीम के बहुत करीब आ गईं। आपको बता दें कि यह रेस 123 किलोमीटर की थी। साइकलिंग न्यूज़ नाम की वेबसाइट के अनुसार निकोल ने बताया कि हमें पांच-सात मिनट तक रुकना पड़ा ताकि पुरुषों को आगे निकलने में सुविधा हो। जब बाकी महिला प्रतिभागी निकोल के नज़दीक आईं तो उन्हें फिर से रेस शुरू करने की इजाज़त दी गई लेकिन तब निकोल काफी पिछड़ चुकी थीं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

ट्रेंडिंग वीडियो