script

पेरिस में फिर शुरू हुआ ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

Published: Jan 13, 2019 03:42:43 pm

Submitted by:

Shweta Singh

इसके साथ ही पेरिस और अन्य शहरों में दर्जनों गिरफ्तारियों और संघर्षों की खबरें भी आ रही हैं।

Yellow vest andolan again starts in paris

पेरिस में फिर शुरू हुआ ‘येलो वेस्ट’ आंदोलन, हजारों लोगों ने लिया हिस्सा

पेरिस। फ्रांस में हजारों प्रदर्शनकारियों ने एक बार फिर यलो वेस्ट आंदोलन शुरू हुआ है। इस बार इसे आंदोलन का नया दौर कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही पेरिस और अन्य शहरों में दर्जनों गिरफ्तारियों और संघर्षों की खबरें भी आ रही हैं।

84,000 लोगों ने लिया प्रदर्शन में भाग

मीडिया की रविवार की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी के आर्क डी ट्रायम्फ में संघर्ष पर काबू पाने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इससे संबंधित आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विरोध प्रदर्शनों में करीब 84,000 लोगों ने हिस्सा लिया जो पिछले सप्ताह की तुलना में काफी अधिक है।

पेट्रोल-डीजल के दाम को लेकर शुरू हुआ था आंदोलन

देशव्यापी विरोध प्रदर्शन सबसे पहले ईंधन की बढ़ती कीमत को लेकर शुरू हुआ था लेकिन फिर यह आंदोलन बढ़ती मंहगाई और कई अन्य मांगों को लेकर व्यापक होता चला गया। पेरिस में हजारों पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है जहां इससे पहले भी सड़कों पर झड़पें और तोड़-फोड़ हुई थी। शहर के कुछ हिस्सों को दंगा-रोधी पुलिस द्वारा बंद कर दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो