scriptएग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न | Exam Guide : Mock test questionnaires for competitive exams | Patrika News
एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

एग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न

Exam Guide : जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर (Mock test Paper) सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

Jul 22, 2019 / 06:44 pm

जमील खान

Exam Guide

Exam Guide

Exam Guide : जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर (Mock test Paper) सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. आर्थिक समीक्षा 2019 की घोषणा के दौरान पवन ऊर्जा में भारत को अब कौन-से स्थान पर बताया गया है?
(अ) चौथे

(ब) पांचवें

(स) दूसरे

(द) तीसरे

2. निम्नलिखित में से किस भारतीय लेखक को लंदन स्थित नेहरू सेंटर का निदेशक नियुक्त किया गया है?
(अ) चेतन भगत

(ब) सुशांत अवस्थी

(स) अमीश त्रिपाठी

(द) शोभा डे

3. किस देश के सीनेट ने हाल ही भारत को नाटो के सहयोगी वाला स्टेटस देने वाले विधेयक को पारित किया?
(अ) जापान

(ब) फ्रांस

(स) चीन

(द) अमरीका

4. निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के अनुसार देश में शोध को बढ़ावा देने के लिए किस संस्थान की स्थापना की जाएगी?
(अ) नेशनल स्कॉलर्स फाउंडेशन

(ब) रिसर्च इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया

(स) नेशनल रिसर्च फाउंडेशन

(द) ऑल इंडिया रिसर्च इंस्टिट्यूट

5. निम्नलिखित में से कौन-से खिलाड़ी विश्व कप में 500 रन और 10 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बने है?
(अ) शाकिब अल हसन

(ब) मुहम्मद फैज

(स) रविन्द्र जडेजा


(द) हार्दिक पंड्या

6. हिन्दू सुरताण किसे कहा जाता हैं?
(अ) भोजराज

(ब) महाराणा सांगा

(स) हम्मीर

(द) राणा कुम्भा

7. गौतम बुद्ध के समय का प्रसिद्ध वैद्य जीवक किसके दरबार से संबंधित था?
(अ) बिंबिसार

(ब) चंड प्रद्योत

(स) प्रसेनजित

(द) उदयन

8. गांधीजी ने भारत में सत्याग्रह का प्रयोग सबसे पहले कहां किया था?
(अ) चम्पारण

(ब) गोरखपुर

(स) पटना

(द) भोपाल

9. वर्तमान में इटली की मुद्रा क्या है?
(अ) लीरा

(ब) क्रौन

(स) डॉलर

(द) यूरो

१०. भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलट कौन थी-
(अ) अस्मिता दवे

(ब) बिंदु सेबस्टियन

(स) अर्चना भारद्वाज

(द) हरिता कौर देओल

उत्तरमाला : 1.अ 2.स 3.द 4.स 5.अ 6.द 7.अ 8.अ 9.द 10.द

Home / Education News / Exam Tips & Tricks / एग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो