scriptएग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न | Exam Guide : Mock test questionnaires for competitive exams | Patrika News

एग्जाम गाइड : प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में मददगार साबित होंगे ये प्रश्न

locationजयपुरPublished: Jul 25, 2019 01:28:26 pm

Exam Guide : जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

Exam Guide

Exam Guide

Exam Guide : जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुलिस स्टेशनों की रैंकिंग में भारत के किस जिले में स्थित पुलिस स्टेशन को पहला स्थान मिला है?
(अ) भोपाल

(ब) रायपुर

(स) बीकानेर

(द) पटना

2. बजट 2019 में विदेशी छात्रों को भारत के उच्च शिक्षण संस्थानों में पढऩे के लिए प्रोत्साहित करने हेतु किस कार्यक्रम की घोषणा की गई है?
(अ) वेलकम इन इंडिया

(ब) स्टडी इन इंडिया

(स) इंडियन स्कॉलर मिशन

(द) एजुकेशन इन इंडिया

3. स्वच्छ भारत मिशन के तहत देश के कितने प्रतिशत लोगों की शौचालयों तक पहुंच सुनिश्चित की गई है?
(अ) 90

(ब) 88.2

(स) 80

(द) 93.1

4. वैज्ञानिक एजेंसियों द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, ग्लोबल वार्मिंग के कारण किस महाद्वीप के आसपास की बर्फ तेजी से पिघल रही है?
(अ) यूरोप

(ब) ऑस्ट्रेलिया

(स) अंटार्कटिका

(द) अफ्रीका

5. किस स्वदेशी मिसाइल की मारक क्षमता हाल ही 290 किलोमीटर से बढ़ाकर 500 किलोमीटर कर दी गई है?
(अ) ब्रह्मोस

(ब) पृथ्वी

(स) नाग

(द) अग्नि

6. राजस्थान के किस वन्य जीव अभयारण्य में जोगी महल स्थित है?
(अ) सरिस्का

(ब) सीतामाता

(स) तालछापर

(द) रणथम्भोर

7. कोपेनहेगन संग्रहालय की सामग्री से पाषाण, कांस्य और लौह युग का त्रियुगीय विभाजन किया था-
(अ) थॉमसन ने

(ब) लुब्बाक ने

(स) टेलर ने

(द) चाइल्ड ने

8. महान जैन विद्वान हेमचन्द्र किसकी सभा को अलंकृत करते थे?
(अ) अमोघवर्ष

(ब) कुमारपाल

(स)जयसिंह सिद्धराज

(द) विद्याधर

9. भारत के संविधान की उद््देशिका में निम्नलिखित में से किसका उल्लेख नहीं है?
(अ) व्यक्ति की गरिमा

(ब) सामाजिक समानता

(स) प्रतिष्ठा की समानता

(द) राष्ट्र की अखण्डता

10. एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज है-
(अ) मनु भाकर

(ब) गायत्री नित्यानंदम

(स) हिना सिद्धू

(द) राही सरनोबत

उत्तरमाला : 1.स 2.ब 3.द 4.स 5.अ 6.द 7.अ 8.ब 9.ब 10.द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो