scriptएग्जाम गाइड : इन सवालों की मदद से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी | Exam Guide : Mock test questionnaires for exams | Patrika News

एग्जाम गाइड : इन सवालों की मदद से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

locationजयपुरPublished: May 13, 2019 11:21:25 am

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस मॉक टेस्ट पेपर की मदद से अपने सामान्य ज्ञान की तैयारियां जांच सकते हैं।

Exam Guide

Exam Guide

अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो इस मॉक टेस्ट पेपर की मदद से अपने सामान्य ज्ञान की तैयारियां जांच सकते हैं। हालांकि, दिखने में ये सवाल मुश्किल लग सकते हैं, लेकिन इनकी तैयारी करते वक्त आपको ये बेहद आसान लगेंगे।

1. हाल ही कौन-सी भारतीय निशानेबाज महिला 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बन गयी हैं?
(अ) तेजस्विनी सावंत

(ब) अपूर्वी चंदेला

(स) अनीसा सैयद

(द) हिना सिद्धू

2. पक्षी विज्ञानियों ने हाल ही किस स्थान पर ‘वांगी-वांगी व्हाइट आई बर्ड’ की खोज की है?
(अ) भारत

(ब) ब्राजील

(स) इंडोनेशिया

(द) कंबोडिया

3. भारतीय पुरातत्व विभाग (एएसआई) द्वारा हाल ही उत्तर प्रदेश में किस स्थान पर 4,000 वर्ष पुरानी कब्रगाह की खोज की गई है?
(अ) सनौली

(ब) बीरगंज

(स) आगरा

(द) गोरखपुर

4. किस देश की क्लेयर पोलोसेक पुरुषों के अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बन गई हैं?
(अ) वेस्टइंडीज

(ब) रूस

(स) ब्रिटेन

(द) ऑस्ट्रेलिया

5. किस राजस्थानी रियासत में प्रधानमन्त्री को ‘मुसाहिब’ कहा जाता था?
(अ) कोटा रियासत

(ब) जयपुर रियासत

(स) जोधपुर रियासत

(द) अलवर रियासत

6. विश्व का प्रथम विश्वविद्यालय कौन-सा है?
(अ) असम विवि

(ब) पेरिस विवि

(स) इलाहाबाद विवि

(द) तक्षशिला विवि

7. प्रथम विश्व युद्ध कब लड़ा गया था?
(अ) 1915-1917 ई.

(ब) 1918-1921 ई.

(स) 1914-1918 ई.

(द) 1910-1914 ई.

8. एम्पियर क्या नापने की इकाई है?
(अ) पावर

(ब) करंट

(स) वोल्टेज

(द) प्रतिरोध

9. भारत की प्राचीन भाषा है?
(अ) हिन्दी

(ब) प्राकृत

(स) संस्कृत

(द) पाली

10. २०२२ का फीफा वल्र्ड कप किस देश में होगा?
(अ) रूस (ब) नाइजीरिया
(स) इंग्लैंड (द) कतर

उत्तरमाला : 1.ब 2.स 3.अ 4.द 5.ब 6.द 7.स 8.ब 9.स 10.द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो