scriptExam Guide : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी | Exam Guide : Questionnaires for competitive exams | Patrika News

Exam Guide : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jun 11, 2019 12:41:53 pm

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं।

Exam Guide

Exam Guide

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. जियोलाजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारत का ३5 प्रतिशत ग्रेफाइट भंडार किस राज्य में मौजूद है?
(अ) गुजरात

(ब) अरुणाचल प्रदेश

(स) हिमाचल प्रदेश

(द) पंजाब

2. अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कनाडा और किस देश से एल्यूमीनियम एवं स्टील के आयात पर शुल्क हटाने वाली घोषणाओं पर हस्ताक्षर कर दिए हैं?
(अ) इराक

(ब) नेपाल

(स) मैक्सिको

(द) पाकिस्तान

3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में किस संगठन के नेताओं को आमंत्रित किया गया?
(अ) ओपेक

(ब) बिम्सटेक

(स) सार्क

(द) जी-4

4. किस भारतीय गेंदबाज ने हाई टाइम्स सोल्यूशंस के साथ मिलकर लाइफस्टाइल ब्रांड ‘चेकमेट’ शुरू किया है?
(अ) कुलदीप यादव

(ब) भगवत सुब्रमण्यम चंद्रशेखर

(स) रवींद्र जडेजा

(द) युजवेंद्र चहल

5. राजस्थान का राज्य नृत्य कौनसा है?
(अ) घूमर

(ब) गवरी

(स) भरतनाट्यम

(द) गरबा

6. महाबलिपुरम, जो एक मुख्य नगर है, वह कला में किन शासकों की रुचि को दर्शाता है?
(अ) पल्लवों की

(ब) घोरों की
्र
(स) पाण्ड्यों की

(द) चालुक्यों की

7. नालंदा विश्वविद्यालय किस लिए विश्व प्रसिद्ध था?
(अ) चिकित्सा विज्ञान

(ब) तर्कशास्त्र

(स) बौद्ध धर्मदर्शन

(द) रसायन विज्ञान

8. भारतीय संविधान की ग्यारहवीं अनुसूची निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) राजनैतिक दल

(ब) शासकीय भाषाएं

(स) नगर पालिकाएं

(द) पंचायती राज

9. अध्यादेश जारी करने का अधिकार राष्ट्रपति का कौन-सा अधिकार है?
(अ) न्यायी

(ब) प्रशासनिक

(स) विधायी

(द) वैयक्तिक

10. यूरोप का अखाड़ा किस देश को कहा जाता है?
(अ) बेल्जियम

(ब) स्विट्जरलैंड

(स) पोलैंड

(द) हंगरी

उत्तरमाला : 1.ब 2.स 3.ब 4.द 5.अ 6.अ 7.स 8.द 9.स 10.अ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो