एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

एग्जाम गाइड : इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं प्रतियोगी परीक्षाओं में

देशभर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों की इंटेलीजेंस देखने के लिए कई तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों में देश-दुनिया से जुड़े सवाल होते हैं।

Apr 18, 2019 / 03:18 pm

जमील खान

exam

देशभर में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उम्मीदवारों की इंटेलीजेंस देखने के लिए कई तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। इन प्रश्नों में देश-दुनिया से जुड़े सवाल होते हैं। जानिए कुछ ऐसे ही सवालों के बारे में :

1. हाल ही किस देश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘जायेद मेडल’ से नवाजने का फैसला किया है?
(अ) मिस्र

(ब) चीन

(स) कुवैत

(द) संयुक्त अरब अमीरात

2. ईएसपीएन इंडिया मल्टी-स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2018 में निम्नलिखित में से किसे सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुना गया?
(अ) प्रदीप कुमार

(ब) नीरज चोपड़ा

(स) विराट कोहली

(द) सौरभ चौधरी

3. भारत के किस राज्य में हाल ही हैब्रोस्टेम प्रजाति की मकड़ी की खोज की गई है?
(अ) आंध्रप्रदेश

(ब) केरल

(स) तेलंगाना

(द) मेघालय

4. सुप्रीम कोर्ट ने भारत की किस दवा कम्पनी को जापानी दवा कंपनी दाइची सैंक्यो के बकाया 4,000 करोड़ रुपए देने के लिए चेताया है?
(अ) रैनबैक्सी

(ब) डाबर

(स) सिप्ला

(द) मैनकाइंड

5. अन्तरराष्ट्रीय सीमा पर क्षेत्रफल में सबसे बड़ा सम्भाग कौनसा हैं?
(अ) बीकानेर

(ब) कोटा

(स) उदयपुर

(द) जोधपुर

6. खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी-
(अ) नवपाषाण काल में

(ब) मध्यपाषाण काल में

(स) पुरापाषाण काल में

(द) प्रोटोऐतिहासिक काल में

7. निम्नलिखित में वह अन्तिम बौद्ध राजा कौन था जो संस्कृत का महान् विद्वान् और लेखक था?
(अ) कनिष्क

(ब) अशोक

(स) बिम्बिसार

(द) हर्षवर्धन

8. लोकसभा का सदस्य अपना त्यागपत्र किसको देता है?
(अ) प्रधानमंत्री को

(ब) राष्ट्रपति को

(स) लोकसभा अध्यक्ष को

(द) संसदीय मामलों के मंत्री को

9. भारत का दक्षिणतम द्वीप है-
(अ) मध्य अंडमान

(ब) दक्षिण अंडमान

(स) ग्रेट निकोबार

(द) कार निकोबार

10. कौन-सा ग्रह सूर्य के सबसे निकट है?
(अ) मंगल

(ब) पृथ्वी
(

स) बृहस्पति

(द) बुध

उत्तरमाला : 1.द 2.ब 3.ब 4.अ 5.द 6.अ 7.द 8.स 9.स 10.द

Home / Education News / Exam Tips & Tricks / एग्जाम गाइड : इस तरह के सवाल पूछे जाते हैं प्रतियोगी परीक्षाओं में

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.