scriptसेल्फ हेल्प- कुछ सवालों के जवाब से जानें क्या आप हैं प्रेरणा के धनी? | Self Help- What do you take inspiration | Patrika News

सेल्फ हेल्प- कुछ सवालों के जवाब से जानें क्या आप हैं प्रेरणा के धनी?

Published: Feb 29, 2016 11:40:00 pm

यहां सवाल है कि क्या आप अपने आस-पास मौजूद प्रेरणा के तमाम स्रोतों को पहचान पाते हैं? यदि पहचान भी लेते हैं तो क्या आप उनसे प्रेरणा ले पाते हैं?

Self Help

Self Help

जयपुर। अक्सर आम बातचीत के दौरान या फिर इंटरव्यूज में एक दूसरे से उनके प्रेरणा स्रोत के बारे में पूछा जाता है। कोई अपने प्रेरणा स्रोत को लेकर पूरी तरह क्लीयर होता है तो कई लोग इस बात पर कोई सटीक जवाब नहीं दे पाते। कुछ लोग सिर्फ यह सोचकर जवाब देते हैं कि उनके जवाब में किसी जानी-मानी हस्ती का ही नाम आना चाहिए, वर्ना हमें कम आंका जा सकता है। लेकिन जब उनसे आगे सवाल किया जाता है कि उस हस्ती की कौनसी बात उन्हें प्रेरित करती है तो वे कई बार जवाब नहीं दे पाते। सच्चाई तो यह है कि इंसान अपने आस-पास के लोगों को देखकर भी प्रेरणा लेता है। वह उनके संघर्षों और मेहनत को करीब से देखता है ऐसे में उसमें प्रेरणा आ जाना स्वाभाविक होता है। यहां सवाल है कि क्या आप अपने आस-पास मौजूद प्रेरणा के तमाम स्रोतों को पहचान पाते हैं? यदि पहचान भी लेते हैं तो क्या आप उनसे प्रेरणा ले पाते हैं? नीचे दिए सवालों से जानिए कि क्या आप प्रेरणा के धनी हैं?

1. किस व्यक्ति को अपना आदर्श माना जा सकता है?
(अ) नेताओं-उद्योगपतियों को
(ब) टीचर्स को
(स) माता-पिता को
(द) कोई भी मेहनती व्यक्ति
2.किसी व्यक्ति के अधिकतम कितने प्रेरणा स्रोत हो सकते हैं?
(अ) एक
(ब) दो
(स) तीन
(द) कितने भी हो सकते हैं
3.किसी इंसान से प्रेरणा लेने का मूल अर्थ क्या है?
(अ) उसके हर काम की नकल
(ब) उसके जितना पैसा कमाना
(स) उसके जितना रसूख चाहना
(द) उसके जैसी मेहनत सीखना
1. (अ) 0 (ब) 1 (स) 3 (द) 5
2. (अ) 0 (ब) 1 (स) 3 (द) 5
3. (अ) 0 (ब) 1 (स) 3 (द) 5
अंक- 9-15- आप किसी से भी प्रेरणा लेना जानते हैं, यह आपकी खासियत है। यही बात आपको आगे ले जाती है।
5 से 9- कई बार आप प्रेरणास्रोत का असली महत्व नहीं समझ पाते।
5 से कम- ऐसा प्रेरणास्रोत चुनें, जो आपको मेहनत क ी राह पर लेजाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो