scriptकुछ सवलों के जवाब दें और जानें, क्या आप भी सपने देखने से डरते हैं? | What are you afraid of dreaming? | Patrika News

कुछ सवलों के जवाब दें और जानें, क्या आप भी सपने देखने से डरते हैं?

Published: Apr 11, 2016 11:44:00 pm

किसी एक सपने के  टूटने से बाकी सपनों को चोट नहीं आनी चाहिए। नीचे दिए सवालों से जानिए कहीं आप सपनों से डरते तो नहीं?

dreaming

dreaming

जयपुर। सपने देखना और उन्हें पूरा करना हर कोई चाहता है, लेकिन इन सपनों में निहित अनिश्चितताओं और असुरक्षाओं के चलते अधिकतर लोग अपने सपनों क ो ही छोड़ देते हैं। कुछ लोग जहां अपने सपनों को साकार करने के लिए जी जान लगा देते हैं, वहीं विफलताओं के भय से ग्रसित लोग सिर्फ मौजूदा सपने ही नहीं, आने वाले समय में सपने देखना तक छोड़ देते हैं। किसी भी फील्ड में तरक्की के रास्ते उस समय बंद हो जाते हैं जब आपके सपने मर जाते हैं। क्योंकि तब आप अपनी क्षमताओं के अनुरूप काम नहीं तलाशते। बस जो सामने आता है, उसे कर देते हैं।

कुछ ज्यादा करने या कुछ ज्यादा पाने की उम्मीद ही नहीं करते। ऐसा करने से न तो क्षमताओं का विस्तार हो पाता है और न ही कुछ अलग अवसर ही हाथ आते हैं। जीवन में आगे बढऩे के लिए जरूरी है कि सपने देखे जाएं और उन्हें पूरा करने की कोशिश भी की जाए। किसी एक सपने के टूटने से बाकी सपनों को चोट नहीं आनी चाहिए। नीचे दिए सवालों से जानिए कहीं आप सपनों से डरते तो नहीं?
1. आप अपने अमीर बन जाने का सपना देखते हैं?
(अ) नहीं, दौलत गंवाकर कंगाल हो जाने का डर रहता है।
(ब) हां, क्योंकि तंगहाली का अनुभव ले चुका हूं, डरता नहीं हूं।
(स) अमीर नहीं सफल बनना है।
(द) अमीर बनना ही सपना है।
2.आप किसी नए और पसंदीदा फील्ड में हाथ क्यों नहीं आजमाते?
(अ) सक्सेस रेट कम है।
(ब) दूसरे विफल हो गए।
(स) कोशिश कर रहा हंू।
(द) कोई पसंदीदा फील्ड नहीं है।
3.इस समय आपके पेशेवर जीवन का सपना क्या है?
(अ) नौकरी बचाए रखना
(ब) अपनी पसंद का काम करना
(स) अपना काम सर्वश्रेष्ठ करना
(द) सपना देखना खुद को धोखा देना है। इसलिए कोई सपना नहीं।
1. (अ) 0 (ब) 3 (स) 5 (द) 1
2. (अ) 1 (ब) 0 (स) 5 (द) 3
3. (अ) 1 (ब) 3 (स) 5 (द) 0
अंक- 9-15- आप सपने देखते हैं और इनके महत्व को समझते हैं। ये आगे बढऩे की ऊर्जा देते हैं।
5 से 9- कई बार आप सपनों को मिथ्या मानकर उन्हें नकार देते हैं। इससे आपकी क्षमताएं कुंद होती हैं।
5 से कम- आप सपने देखने से डरते हैं। पुरानी धारणाएं आप पर हावी हो जाती हैं। आपको इससे बचना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो