
अब 10वीं कक्षा की परीक्षा में आएंगे गणित के 2 पेपर, जानिए कौनसा करना होगा
अब 10वीं कक्षा की परीक्षा में गणित के 2 पेपर आएंगे जिनमें एक कठिन और एक सरल होगा। यह नियम CBSE कक्षा 10 की परीक्षा के लिए किया जा रहा है। यह नियम सीबीएसई की 2019 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं में लागू किया जा रहा है। हालांकि कक्षा 10 के छात्रों गणित विषय के दोनों पेपर हल करने की बाध्यता नहीं होगी। छात्र इन दोनों में पेपर में से जो भी अपनी मर्जी हो वो पेपर हल कर सकते हैं। यदि किसी विद्यार्थी को कठिन सवालों वाला पेपर करना है तो वो उसके लिए आवेदन कर सकता है और यदि किसी विद्यार्थी को सरल सवालों वाला गणित का पेपर करना है तो वो उसके लिए आवेदन कर सकता है।
सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी 2019 से
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) परीक्षा 2019 का समय जारी कर दिया है। ये परीक्षाएं फरवरी 2019 से शुरू होंगी। सीबीएसई परीक्षा का पूरा कार्यक्रम अक्टूबर के पहले सप्ताह तक जारी किया जा रहा है। इसके अलावा बोर्ड की ओर से फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह से कौशल शिक्षा (व्यावसायिक) और संबंधित विषयों के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड की ओर से परीक्षा को जल्दी करवाने का निर्णय 11 जुलाई, 2018 को आए दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले के बाद लिया है जिसमें कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) और सीबीएसई को शैक्षणिक सत्र को इस तरह शुरू करने के लिए कहा गया था जिसके तहत मूल्यांकन और बोर्ड के परिणाम ऐसे समय जारी हो सके ताकि डीयू से संबंद्ध कॉलेजों में प्रवेश के लिए स्टुडेंट्स को दिक्कतें नहीं हों और कॉलेज समय पर कट ऑफ लिस्ट जारी कर सकें।
40 विभिन्न व्यावसायिक विषयों के पेपर होंगे
आदेश आने के बाद केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीबीएसई और डीयू को कोर्ट के निर्देशों का अनुपालन करने के लिए कहा था। 40 विभिन्न व्यावसायिक विषयों के अलावा बोर्ड फरवरी में टाइपोग्राफी और कंप्यूटर एप्लिकेशन (अंग्रेजी), वेब एप्लिकेशन, ग्राफिक्स, ऑफिस कम्यूनिकेशन आदि की परीक्षाएं भी करवाएगा क्योंकि इन विषयों में बड़े व्यावहारिक घटक और छोटे सिद्धांत पेपर होते हैं।
जल्द जारी होगा परिणाम
बोर्ड ने कहा है कि परीक्षाओं के जल्दी होने से एक फायदा यह होगा कि मेन और मूल्यांकन परिणाम जल्दी जारी हो सकेंगे जिससे बच्चों को देशभर के विश्वविद्यालयों में डिग्री कोर्सेस में एडमिशन लेने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल सीबीएसई की परीक्षाएं मार्च-अप्रेल तक चली थीं और परीक्षा के लिए कुल 10.76 बच्चों ने रजिस्टे्रशन करवाया था जिसमें से 10.20 लाख बच्चे परीक्षा में बैठे थे।
Published on:
27 Sept 2018 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allपरीक्षा
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
