scriptCSIR-UGC NET एग्जाम दिसंबर 2018 की तिथि व पेपर समय जारी, यहां देखें | CSIR UGC NET December 2018 Exam Date and Pattern Released | Patrika News

CSIR-UGC NET एग्जाम दिसंबर 2018 की तिथि व पेपर समय जारी, यहां देखें

Published: Sep 20, 2018 02:41:59 pm

Submitted by:

Anil Kumar

CSIR UGC NET December 2018 information bulletin जारी कर दिया गया है

CSIR UGC NET December 2018

CSIR-UGC NET एग्जाम दिसंबर 2018 की तिथि व पेपर समय जारी, यहां देखें

CSIR UGC NET December 2018 information bulletin जारी कर दिया गया है। CSIR UGC NET का आयोजन Indian University और Colleges में Lectureship positions के योग्यता की जांच करने तथा CSIR के द्वारा JRF award के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। CSIR UGC NET एग्जाम का आयोजन साल में दो बार यानी एकबार June तथा दूसरी बार December के महीने में किया जाता है। इस बार यह एग्जाम single paper MCQ based test होगा।

 

JRF awards ऐसे उम्मीदवारों को दिया जाता है
CSIR की ओर से JRF awards ऐसे उम्मीदवारों को दिया जाता है जिनके पास BS-4 years program/ BE/B.Tech/B. Pharma/MBBS/ Integrated BS-MS/M.Sc. अथवा इसके समकक्ष degree/B.Sc (Hons) अथवा समकक्षा degree holders अथवा integrated MS-Ph.D program में कम से कम 55% marks के साथ जो students enrolled हो चुके हैं। इनमें General और OBC (50% for SC/ST candidates and Persons with Disability) उम्मीदवारों को CSIR UGC NET टेस्ट के लिए पात्र माना जाता है।

 

 

Junior Research Fellowship (NET) award

Junior Research Fellowship (NET) award उन सफल उम्मीदवारों के लिए होगा जिन्होंने अपना एडमिशन या placement किसी एक university/ national laboratory/ higher learning institution तथा research के लिए कराया है। यदि Lectureship की बात की जाए तो CSIR UGC NET उम्मीदवारों के लिए लेक्चरर के पदों पर शामिल होने के लिए उसकी योग्यता की जांच करने के साथ ही एग्जाम का आयोजन भी करता है। CSIR UGC NET Decemebr 2018 का आयोजन इस साल 16 दिसंबर 2018 को किया जा रहा है।


इस विषयों के लिए होगा आयोजन —
दिसंबर 2018 में किया जाने वाले CSIR-UGC NET एग्जाम का आयोजन Chemical Sciences, Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences, Life Sciences, Mathematical Sciences और Physical Sciences विषयों के लिए किया जा रहा है। इनमें से Life Science और Physical Science विषयों के एग्जाम आयोजन सुबह के समय तथा Chemical Sciences, Mathematical Sciences, Earth, Atmospheric, Ocean तथा Planetary Sciences विषयों के लिए दोपहर की पारी में किया जाएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो