scriptCUET PG 2023: सीयूईटी पीजी एग्जाम 5 जून से शुरू, सिटी इनफार्मेशन स्लिप के लिए देखें अपडेट | CUET PG Exam 2023 update for city information slip | Patrika News

CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी एग्जाम 5 जून से शुरू, सिटी इनफार्मेशन स्लिप के लिए देखें अपडेट

locationनई दिल्लीPublished: May 30, 2023 11:05:48 am

Submitted by:

Rajendra Banjara

CUET PG Exam: कैंडिडेट्स को अपने अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है, लेकिन उससे पहले सिटी इनफार्मेशन स्लिप जारी की जाएगी। यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की डेट बताई है।
 

nta_a.jpg

CUET PG Exam 2023 update

CUET PG Exam 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (National Testing Agency) की ओर से सीयूईटी पीजी के लिए 5 जून से एक्साम्स शुरू हो जायेगें। कैंडिडेट्स को अपने अपने एडमिट कार्ड जारी होने का इंतजार है, लेकिन उससे पहले सिटी इनफार्मेशन स्लिप जारी की जाएगी। यूजीसी अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने की डेट बताई है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एनटीए 31 मई को सिटी स्लिप जारी करने पर काम कर रहा है। सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम अगले महीने में होंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक।

 

5 जून से 12 जून तक होगीं एग्जाम

सीयूईटी पीजी 2023 के लिए एग्जाम अगले महीने में होंगे। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए सामान्य विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 और 12 जून 2023 को आयोजित किया जाएगा। देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। अधिक संबंधित विवरणों के लिए उम्मीदवार सीयूईटी पीजी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें

IIT में प्रवेश के लिए 12वीं में 75% मार्क्स जरुरी, इस क्राइटेरिया के खिलाफ दायर याचिका SC में हुई ख़ारिज



 
https://twitter.com/hashtag/CUET?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


कैसे करें सिटी इनफार्मेशन स्लिप डाउनलोड ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
2. अब यहां पर सीयूईटी पीजी 2023 सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
3. अब इसके बाद एप्लीकेशन नंबर आदि विवरण दर्ज करें।
4. इसके बाद स्लिप आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
5. अब आप इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो