scriptDaily Current Affairs : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ये सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी, जरूर पढ़ें | Daily Current Affairs for all govt jobs exam | Patrika News

Daily Current Affairs : प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है ये सामान्य ज्ञान की प्रश्नोत्तरी, जरूर पढ़ें

locationजयपुरPublished: Apr 18, 2019 12:59:30 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

Daily Current Affairs 2019

Daily Current Affairs 2019

Daily Current Affairs 2019

Daily Current Affairs 2019 : देश भर में आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम समसामयिकी बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। जनरल नॉलेज विषय से पूछे जाने वाले करंट अफेयर्स के लिए निचे दी गई प्रश्नोत्तरी को जरूर पढ़ें। रेलवे जैसी सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में इस तरह के पूछे जाने वाले प्रश्न अहम भूमिका निभाते हैं।
प्रश्न :- हाल ही में चन्द्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हुए बेरेशीट स्पेसक्राफ्ट का संबंध किस देश से हैं ?
उत्तर :- इजराइल

प्रश्न :- हाल ही रूस द्वारा किस भारतीय को सर्वोच्च नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ द सैंट एंड्रू द अपोसल” के लिए चुना गया है ?
उत्तर :- नरेंद्र मोदी
प्रश्न :- ‘स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पापुलेशन 2019’ नामक रिपोर्ट किस अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी ने जारी की है ?
उत्तर :- संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या फण्ड (यूनाइटेड नेशन पापुलेशन फण्ड)

प्रश्न :- जलियावाला बाग़ हत्याकांड की घटना कब हुई थी ?
उत्तर :- 13 अप्रैल 1919
प्रश्न :- इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान कौन बने ?
उत्तर :- महेंद्र सिंह धोनी

प्रश्न :- हाल ही में भारत के नए रक्षा सचिव किसे नियुक्त किया गया हैं ?
उत्तर :- गार्गी कौल
प्रश्न :- हाल ही में किस भारतीय खिलाडी को सर एडमंड हिलेरी फ़ेलोशिप प्रदान की गयी ?
उत्तर :- दीपा मलिक

प्रश्न :- क्रिकेट विश्व कप 2019 किस देश में आयोजित होगा ?
उत्तर :- इंग्लैंड
प्रश्न :- हाल ही में किस राज्य ने अपना 72वां राज्य स्थापना दिवस मनाया है ?
उत्तर :- हिमाचल प्रदेश (16 अप्रैल को)

प्रश्न :- हाल ही में भारत का पहला विदेशी पक्षी पार्क कहाँ शुरू किया गया है ?
उत्तर :- मुंबई
प्रश्न :- रोंगाली बिहू नामक महोत्सव कहाँ मनाया जाता है ?
उत्तर :- असम

प्रश्न :- हाल ही में किस देश ने दुनिया की पहली सशस्त्र उभयचर ड्रोन बोट विकसित की है ?
उत्तर :- चीन
प्रश्न :- हाल ही में डच इंटरनेशनल ख़िताब किसने जीता है ?
उत्तर :- हर्षिता दानी

प्रश्न :- हाल ही में तट रक्षक ‘वीरा’ का अनावरण कहां किया गया है ?
उत्तर :- आंध्र प्रदेश
प्रश्न :- हाल ही में सब सुपर सोनिक क्रूज मिसाइल ‘निर्भय’ का सफलतापूर्वक परीक्षण कहाँ किया गया है ?
उत्तर :- ओडिशा

प्रश्न :- हाल ही में मोहम्मद इश्तियाह किस देश के नए प्रधानमंत्री बने हैं ?
उत्तर :- फिलिस्तीन
प्रश्न :- हाल ही में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप 2019 में मीणा कुमारी मैसनम ने कौनसा पदक जीता है ?
उत्तर :- स्वर्ण

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो