Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने General Knowledge एग्जाम की तैयारी
Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-
ये भी पढ़ेः इस कहानी में छिपा है सफलता का राज, पढ़ कर मिलेगा कामयाब होने का रास्ता
ये भी पढ़ेः CBSE Board Exam: नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, 33% मार्क्स लाने पर हो जाएंगे पास
प्रश्न (1) - किस राज्य ने ई-सिगरेट पर प्रतिबन्ध लगाया?
(अ) मध्यप्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) पंजाब
(द) हरियाणा
प्रश्न (2) - भारतीय नौसेना का प्रमुख किसे नियुक्त किया गया?
(अ) करमबीर सिंह
(ब) अशोक कुमार
(स) एमएस पवार
(द) रामनाथ कोविंद
प्रश्न (3) - पिछले दिनों किस राज्य के पुलिस बल ने ओवर-स्पीडिंग को रोकने के लिए लेजर गन का उपयोग करने का निर्णय लिया है?
(अ) राजस्थान
(ब) कर्नाटक
(स) हिमाचल प्रदेश
(द) गुजरात
प्रश्न (4) - किस आइआइटी ने अन्तरिक्ष टेक्नोलॉजी के लिए इसरो के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं?
(अ) आइआइटी रूडकी
(ब) आइआइटी दिल्ली
(स) आइआइटी मुंबई
(द) आइआइटी गुवाहाटी
प्रश्न (5) - हाल में सुर्खियों में रहा ईस्ट कंटेनर टर्मिनल किस देश में स्थित है?
(अ) श्रीलंका
(ब) अफगानिस्तान
(स) पाकिस्तान
(द) नेपाल
प्रश्न (6) - अमरीका ने हाल ही किन दो देशों को मुद्रा निगरानी सूची से हटाया है?
(अ) भारत और स्विटजरलैंड
(ब) भारत और नीदरलैंड
(स) ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी
(द) श्रीलंका और स्पेन
प्रश्न (7) - अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन विकास संस्थान (IMD) विश्व प्रतिस्पर्धा सूचकांक में भारत का स्थान कौनसा है?
(अ) 45वां
(ब) 43वां
(स) 55वां
(द) 60वां
प्रश्न (8) - सुर्खियों में रहे सौरभ चौधरी किस खेल से सम्बंधित हैं?
(अ) निशानेबाजी
(ब) क्रिकेट
(स) फुटबॉल
(द) बैडमिंटन
प्रश्न (9) - इवो कार्लोविच हाल ही फ्रेंच ओपन में मैच जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बने। वे किस देश से हैं?
(अ) स्पेन
(ब) अमरीका
(स) क्रोएशिया
(द) स्विटजरलैंड
प्रश्न (10) - प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रह समारोह के लिए किस समूह के देशों को आमंत्रित किया गया था?
(अ) बिम्सटेक
(ब) सार्क
(स) जी-20
(द) जी-8
प्रश्न (11) - अंतरराष्ट्रीय एवरेस्ट दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 29 मई
(ब) 30 मई
(स) 22 मई
(द) 24 मई
उत्तर: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (द), 5. (अ), 6. (अ), 7. (ब), 8. (अ), 9. (स), 10. (अ), 11. (अ)
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Exam News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi