परीक्षा

Exam Guide: इन सवालों से जांचे अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

जयपुरMay 18, 2019 / 01:36 pm

सुनील शर्मा

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – हाल ही किस उच्च न्यायालय ने ‘जीरो पेंडेंसी’ नामक पायलट प्रोजेक्ट आरंभ किया है?
(अ) चंडीगढ़ उच्च न्यायालय
(ब) लखनऊ उच्च न्यायालय
(स) मुंबई उच्च न्यायालय
(द) दिल्ली उच्च न्यायालय

प्रश्न (2) – किस प्राइवेट कम्पनी ने हाल ही अंतरराष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन के लिए कार्गो विमान लॉन्च किया है?
(अ) लार्सन एंड टुब्रो
(ब) बोइंग
(स) स्पेस एक्स
(द) लॉकहीड मार्टिन

प्रश्न (3) – हाल ही किस गैर-ब्रिटिश क्रिकेटर को पहली बार मेरीलिबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) का अध्यक्ष घोषित किया गया है?
(अ) शोएब अख्तर
(ब) कुमार संगकारा
(स) एम.एस. धोनी
(द) सचिन तेंदुलकर

प्रश्न (4) – हाल ही नेपाल ने अपना पहला उपग्रह कहां से लॉन्च किया?
(अ) अमरीका
(ब) भारत
(स) चीन
(द) रूस

प्रश्न (5) – चीनी यात्री हेनसांग की यात्रा के समय भीनमाल में कौनसा वंश शासन कर रहा था ?
(अ) चौहान
(ब) परमार
(स) गुर्जर प्रतिहार
(द) चावड़ा राजपूत

प्रश्न (6) – पहला ईरानी शासक जिसने भारत के कुछ भाग को अपने अधीन किया था?
(अ) साइरस
(ब) डेरियस
(स) कोम्बिसिस
(द) जेरसिस

प्रश्न (7) – तत्त्वबोधिनी सभा के संस्थापक थे-
(अ) देवेन्द्र नाथ टैगोर
(ब) केवल चन्द्र सेन
(स) महादेव गोविन्द रानाडे
(द) स्वामी विवेकान्द

प्रश्न (8) – एडवर्ड जेनर किस रोग से संबंधित है?
(अ) हैजा
(ब) टीबी
(स) स्वाइन फ्लू
(द) चेचक

प्रश्न (9) – अविश्वास प्रस्ताव किस सदन में लाया जाता है?
(अ) लोकसभा
(ब) राज्यसभा
(स) किसी भी सदन में
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (10) – बीहू किस राज्य में मनाया जाने वाला उत्सव है?
(अ) मणिपुर
(ब) मेघालय
(स) असम
(द) मिजोरम

उत्तरमाला: 1. (द), 2. (स), 3. (ब), 4. (अ), 5. (स), 6. (ब), 7. (अ), 8. (द), 9. (अ), 10. (स)

Home / Education News / Exam / Exam Guide: इन सवालों से जांचे अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.