scriptExam Guide: इस मॉक टेस्ट से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी | exam guide gk exam mock test paper in hindi | Patrika News

Exam Guide: इस मॉक टेस्ट से चेक करें अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

locationजयपुरPublished: Jun 16, 2019 06:10:55 pm

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

Education, interview, exam, online test, rojgar samachar, interview tips, online exam, Mock Test, general knowledge, GK, interview questions, jobs in hindi, rojgar, competition exam, mock test paper, sarkari job, questions Answers, GK mock test, General Science Questions, Questions and answers, common general knowledge questions and answers, common general knowledge questions and answers

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,questions Answers,GK mock test,Exam Guide,

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – हाल ही में किस भारतीय लेखिका को वर्ष 2019 के नाइन डॉट्स प्राइज हेतु चुना गया है?
(अ) शोभा डे
(ब) झुम्पा लाहिड़ी
(स) एनी जैदी
(द) लीमा धर

प्रश्न (2) – नवनिर्मित केन्द्रीय कैबिनेट में कितनी महिला मंत्रियों को शामिल किया गया है?
(अ) सात
(ब) तीन
(स) चार
(द) पांच

प्रश्न (3) – हाल ही किस पार्टी ने अपने प्रवक्ताओं को एक महीने तक टीवी चैनलों पर जाने से मना किया है?
(अ) कांग्रेस
(ब) भाजपा
(स) बसपा
(द) सपा

प्रश्न (4) – हाल ही इंडोनेशिया के किस द्वीप पर सक्रिय ज्वालामुखी माउंट अगुंग में विस्फोट हो गया?
(अ) बाली द्वीप
(ब) लोम्बोक द्वीप
(स) सुमात्रा द्वीप
(द) जावा द्वीप

प्रश्न (5) – राजस्थान के प्रथम व एकमात्र महाराज प्रमुख कौन थे?
(अ) महाराजा सवाई मानसिंह
(ब) जसवंत सिंह
(स) केदार सिंह
(द) महाराणा भूपाल सिंह

प्रश्न (6) – ‘शक-विजेता’ किसे जाना जाता है?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम
(ब) समुद्रगुप्त
(स) चंद्रगुप्त द्वितीय
(द) कुमारगुप्त

प्रश्न (7) – प्राचीन भारत में किस वंश का शासनकाल ‘स्वर्ण युग’ कहा जाता है?
(अ) मौर्य
(ब) शुंग
(स) गुप्त
(द) मगध

प्रश्न (8) – संविधान निर्मात्री सभा की प्रथम बैठक कब आयोजित हुई?
(अ) 31 दिसम्बर, 1946
(ब) 9 दिसम्बर, 1946
(स) 2 अक्टूबर, 1946
(द) 2 सितम्बर, 1946

प्रश्न (9) – भारतीय संविधान संघ के उद्घाटन अधिवेशन की अध्यक्षता की गई थी-
(अ) डॉ.सच्चिदानंद सिन्हा द्वारा
(ब) डॉ.राजेन्द्र प्रसाद द्वारा
(स) डॉ.बी.आर.अम्बेडकर द्वारा
(द) पं. जवाहरलाल नेहरू द्वारा

प्रश्न (10) – कोशिका में प्रोटीन संश्लेषण कहां होता है?
(अ) गॉल्जीकाय में
(ब) राइबोसोम में
(स) माइटोकॉण्ड्रिया में
(द) सेण्ट्रोसोम में

उत्तरमाला: 1. (स), 2. (ब), 3. (अ), 4. (अ), 5. (द), 6. (स), 7. (स), 8. (ब), 9. (अ), 10. (ब)

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो