प्रश्न (1) – महाराष्ट्र और कर्नाटक को संयुक्त रूप से किस उत्पाद के लिए जीआई टैग दिया गया है?
(अ) सेला चावल
(ब) बांसुरी
(स) कोल्हापुरी चप्पल
(द) कांस्य कला
प्रश्न (2) – फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने भारत के किस नागरिक को हाल ही स्टार ऑफ यरुशलम से सम्मानित किया है?
(अ) शेख मुनीर मोहम्मद अंसारी
(ब) मोहम्मद अनस
(स) जुल्फिकार अली
(द) जहूर मोहम्मद शेख
प्रश्न (3) – किस राज्य सरकार ने हाल ही वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत बुजुर्गों को मुफ्त में तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की है?
(अ) आंध्रप्रदेश
(ब) राजस्थान
(स) हरियाणा
(द) तेलंगाना
प्रश्न (4) – किसने हाल ही एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप का खिताब जीता है?
(अ) आदित्य मेहता
(ब) गीत सेठी
(स) यासीन संचित
(द) पंकज आडवाणी
प्रश्न (5) – ऊन का घर कौन-सा जिला कहलाता है?
(अ) जोधपुर
(ब) जैसलमेर
(स) बीकानेर
(द) श्रीगंगानगर
प्रश्न (6) – मुगल वंश का संस्थापक कौन था?
(अ) अकबर
(ब) जहांगीर
(स) बाबर
(द) हुमायूं
प्रश्न (7) – अनेकांतवाद निम्नलिखित में से किसका क्रोड सिद्धांत एवं दर्शन है?
(अ) बौद्ध मत
(ब) जैन मत
(स) सिख मत
(द) वैष्णव मत
प्रश्न (8) – अखिल भारतीय महासंघ स्थापित करने का प्रावधान शामिल किया गया था-
(अ) अगस्त प्रस्ताव, 1940 में
(ब) भारत सरकार अधिनियम, 1935 में
(स) भारत सरकार अधिनियम, 1919 में
(द) कैबिनेट मिशन प्रस्ताव, 1946 में
प्रश्न (9) – भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौन-सा है?
(अ) पंजाब
(ब) ओडिशा
(स) आंध्रप्रदेश
(द) सिक्किम
प्रश्न (10) – भारत के प्रथम विदेश मंत्री कौन थे?
(अ) एम.सी. छागला
(ब) लालबहादुर शास्त्री
(स) इंदिरा गांधी
(द) जवाहरलाल नेहरू
उत्तरमाला: 1. (स), 2. (अ), 3. (ब), 4. (द), 5. (स), 6. (स), 7. (ब), 8. (ब), 9. (स), 10. (द)