प्रश्न (1) – सुप्रीम कोर्ट ने नियमों में संशोधन करके अब कितने लाख रुपए वार्षिक आय वालों को नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करने का निर्देश दिया है?
(अ) दस लाख
(ब) बारह लाख
(स) बीस लाख
(द) पांच लाख
प्रश्न (2) – राजस्थान के किस स्थान में पाए जाने वाले संगमरमर को विश्व विरासत सूची में शामिल किया गया है?
(अ) मकराना
(ब) भैंसलाना
(स) उदयपुर
(द) राजसमंद
प्रश्न (3) – नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पहली अश्वेत महिला टोनी मॉरिसन जिनका हाल ही निधन हो गया, वे किस देश की निवासी थी?
(अ) फ्रांस
(ब) केन्या
(स) अमरीका
(द) दक्षिण अफ्रीका
प्रश्न (4) – हाल ही इटली के किस सक्रिय ज्वालामुखी से लावा और धुआं निकलने के कारण वहां का जन-जीवन प्रभावित हुआ?
(अ) स्ट्राम्बोली
(ब) माउंट एटना
(स) वेसुवियस पर्वत
(द) कोटोपैक्सी
प्रश्न (5) – निम्नलिखित में से किस दिन राष्ट्रीय प्रसारण दिवस मनाया जाता है?
(अ) 23 जुलाई
(ब) 22 जुलाई
(स) 24 जुलाई
(द) 25 जुलाई
प्रश्न (6) – राजस्थान का नेहरू किसे कहा जाता है?
(अ) पं. युगल किशोर चतुर्वेदी
(ब) अर्जुनलाल सेठी
(स) शोभाराम कुमावत
(द) जयनारायण व्यास
प्रश्न (7) – सोलह महाजनपदों में से किस महाजनपद की राजधानी मथुरा थी?
(अ) कम्बोज
(ब) अवन्ति
(स) शूरसेन
(द) पंचाल
प्रश्न (8) – भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष के दौरान किसने ‘द फ्री इंडियन लीजन’ नामक सेना बनाई?
(अ) लाला हरदयाल
(ब) सुभाष चन्द्र बोस
(स) रास बिहारी बोस
(द) भगत सिंह
प्रश्न (9) – संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान कौन करता है?
(अ) प्रधानमंत्री
(ब) लोकसभा अध्यक्ष
(स) उपराष्ट्रपति
(द) राष्ट्रपति
प्रश्न (10) – कौन-सी झील तंजानिया और युगांडा के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा बनाती है?
(अ) मलावी
(ब) विक्टोरिया
(स) चाड
(द) बैकाल
उत्तरमाला: 1. (द), 2.(अ) 3.(स), 4. (ब), 5.(अ), 6.(अ), 7.(स), 8. (ब), 9. (द), 10. (ब)