परीक्षा

एग्जाम गाइड : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अगर आप प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ये सवाल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

Jun 15, 2019 / 03:26 pm

जमील खान

Questionnaires for competitive exams

अगर आप प्रतियोगी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ये सवाल आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं। इनकी मदद से आप परीक्षाओं की तैयारी भी जांच सकते हैं।

1. किसने लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार के बेगूसराय सीट से जीत दर्ज की है?
(अ) रविशंकर प्रसाद

(ब) कन्हैया कुमार

(स) तनवीर हसन

(द) गिरिराज सिंह

2. वल्र्ड इकॉनोमिक सिचुएशन एंड प्रोस्पेक्टस-2019 द्वारा जारी मिड-ईयर अपडेट के अनुसार वित्त वर्ष 2020 में भारत की विकास दर का अनुमान क्या लगाया गया है?
(अ) 7.1 प्रतिशत

(ब) 7.4 प्रतिशत

(स) 7.6 प्रतिशत

(द) 7.7 प्रतिशत

3. हरियाणा सरकार ने 1 जनवरी 2019 से कर्मचारियों-पेंशनभोगियों का महंगाई भत्ता कितना प्रतिशत बढ़ाने की घोषणा की है?
(अ) 2 प्रतिशत

(ब) 3 प्रतिशत

(स) 4 प्रतिशत

(द) 1 प्रतिशत

4. हाल ही किस भारतीय शांति सैनिक को मरणोपरांत डैग हैमरसोल्ड मेडल दिया गया है?
(अ) अरुण कुमार

(ब) विजेंद्र कुमार

(स) सचिन बंसल

(द) जितेंद्र कुमार

5. राजस्थान का कौन-सा जिला औजारों की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है?
(अ) जालोर

(ब) उदयपुर

(स) बूंदी

(द) नागौर

6. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र था
(अ) वैशाली

(ब) नालंदा

(स) तक्षशिला

(द) उज्जैन

7. वह स्थान, जहां प्राक अशोक ब्राह्मी लिपि का पता चला है-
(अ) नागार्जुनकोंडा

(ब) अनुराधापुर

(स) ब्रह्मगिरि

(द) मास्की

8. भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम, 1947 क्रियान्वित हुआ-
(अ) जुलाई 10, 1947 को

(ब) जुलाई 4, 1947 को

(स) जुलाई 18, 1947 को

(द) जुलाई 14, 1947 को

9. संविधान सभा की प्रान्तीय संंविधान समिति का अध्यक्ष कौन था?
(अ) पंडित जवाहरलाल नेहरू

(ब) डॉ.बी.आर अम्बेडकर

(स) डॉ.राजेन्द्र प्रसाद

(द) सरदार पटेल

10. कौन-सा द्वीप ‘इंडोनेशिया का हृदय स्थल’ कहलाता है?
(अ) जावा

(ब) सुमात्रा

(स) बोर्नियो

(द) सुलाबेसी

उत्तरमाला : 1.द 2.अ 3.ब 4.द 5.द 6.स 7.ब 8.स 9.द 10.अ

Home / Education News / Exam / एग्जाम गाइड : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.